31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mp news: 23 लाख की जमीन ठगी, कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत 3 पर केस दर्ज

mp news: 36 एकड़ जमीन का झांसा देकर कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर ठगे थे 23 लाख रुपये।

2 min read
Google source verification
bhopal Collectorate

bhopal Collectorate (file photo)

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर जमीन के सौदे के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस बार जमीन के सौदे के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी की गई है। मामले में कोर्ट के आदेश के बाद क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खानू गांव निवासी मोहम्मद जैन खान (28) और मोहम्मद जैद खान (25) ने शिकायत में बताया कि रायसेन जिले के ग्राम धनिया खेड़ी में 36 एकड़ जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 23 लाख रुपए ठग लिए गए थे।

कलेक्ट्रेट में मुलाकात, 20 लाख नकद दिए

फरियादी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 सितंबर 2025 को उनकी मुलाकात कलेक्ट्रेट भोपाल में काम करने वाले देवेन्द्र सेन से हुई थी। उसने कहा कि उसके पास 36 एकड़ जमीन है जिसे वो बेचना चाहता है और जमीन उसकी पत्नी प्रियंका सेन के नाम पर है। पीड़ितों ने जमीन खरीदने की इच्छा जताई और यहीं आरोपी के जाल में फंस गए। इसके बाद एक सामान्य कागज पर आपसी सहमति बनाई गई, जिसमें कथित तौर पर पत्नी के हस्ताक्षर भी किए गए। 8 अक्टूबर 2025 को बाकायदा विक्रय अनुबंध किया गया। इस दौरान पीड़ितों ने 20 लाख रुपए नकद और 3 लाख रुपए का एचडीएफसी बैंक का चेक आरोपी देवेन्द्र सेन को दिया। आरोप है कि आरोपियों ने जल्द रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिलाया और एक होटल में बैठक भी की लेकिन फिर रजिस्ट्री नहीं कराई।

ऐसे हुआ खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ जब लंबे समय तक आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। रजिस्ट्री न होने पर पीड़ितों ने जांच की तो पचा चला कि जिस जमीन का सौदा किया गया, वह आरोपियों की है ही नहीं। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। फिर 18 नवंबर 2025 को आरोपी अनस उर रहमान ने साथियों के साथ मिलकर जमीन पर लगा बोर्ड उखाड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गाली-गलौज कर दोबारा वहां न आने की चेतावनी भी दी गई। इसके बाद पीड़ितों ने 11 दिसंबर 2025 को पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी, जिसके बाद मामला क्राइम ब्रांच को जांच के लिए सौंपा गया। बाद में कोर्ट में आवेदन देने पर 10 मार्च को न्यायालय ने केस दर्ज करने के आदेश दिए। आदेश के बाद पुलिस ने प्रियंका सेन, देवेन्द्र सेन और अनस उर रहमान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।