31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘गैस सिलेंडर बुकिंग’ के लिए एडवायजरी जारी, दिए गए निर्देश और सावधानियां

Gas Cylinder Booking: बीते कुछ दिनों से शहर में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नाम पर ठग सक्रिय हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
Advisory Issued for 'Gas Cylinder Booking

Advisory Issued for 'Gas Cylinder Booking (Photo Source - Patrika)

Gas Cylinder Booking: बीते कई दिनों से युद्ध की वजह से वैसे ही जनता मंहगाई से परेशान है। वहीं अब लोगों को एलपीजी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए साइबर क्राइम ब्रांच, भोपाल ने एडवायजरी जारी की है।

एडवायजरी के जरिए लोगों को सलाह दी गई है कि गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर फर्जी कॉल, लिंक और APK फ़ाइल से सावधान रहें। बीते कुछ दिनों से शहर में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नाम पर ठग सक्रिय हो गए हैं। गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

ऐसे करते हैं ठगी

जानकारी के लिए बता दें कि लोगों के साथ फ्रॉड करने के लिए साइबर अपराधी खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर लोगों को कॉल करते हैं और सिलेंडर बुकिंग या सब्सिडी अपडेट के नाम पर लिंक भेजते हैं। कई मामलों में मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड कराने के लिए भी कहा जाता है, जिससे मोबाइल का एक्सेस ठगों के पास पहुंच जाता है।

सावधानियां एवं निर्देश

  • गैस सिलेंडर की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ग्राहक सेवा नंबर के माध्यम से ही करें।
  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अनजान स्रोत से प्राप्त APK फ़ाइल कभी डाउनलोड न करें।
  • OTP, बैंक विवरण, UPI PIN या पासवर्ड किसी भी कॉल या संदेश पर साझा न करें।
  • संदिग्ध कॉल या संदेश प्राप्त होने पर तुरंत अपनी गैस एजेंसी और साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) पर रिपोर्ट करें।
  • मोबाइल में केवल भरोसेमंद ऐप ही इंस्टॉल करें और उन्हें हमेशा Play Store या App Store से ही डाउनलोड करें।
  • पुलिस की अपील जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।

फ्रॉड का शिकार होने पर यहां करें संम्पर्क

गैस सिलेंडर की बुकिंग के दौरान अगर आप किसी भी तरह से फ्रॉड का शिकार हो जाते है तो नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करके मदद मांग सकते है।

  • साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर: 9479990636
  • राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर: 1930
  • वेबसाइट: https://www.cybercrime.gov.in/

सिलेंडर के लिए करना पड़ रहा इंतजार

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार नियमों के तहत बुकिंग के बाद अधिकतम तीन दिन के भीतर उपभोक्ता को गैस सिलेंडर मिल जाना चाहिए, लेकिन वर्तमान स्थिति में लोगों को 8 से 10 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग की स्थिति ऑनलाइन डिलीवरी पेंडिंग दिखा रही है, लेकिन एजेंसी स्तर पर स्टॉक की कमी के कारण समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।