
बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार (Photo Source- Patrika)
Bomb Threat Case :मध्य प्रदेश के कई भवनों के साथ-साथ दिल्ली हाई कोर्ट समेत देश के प्रतिष्ठित निजी और सरकारी संस्थानों को अलग-अलग समय में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को आखिरकार दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि, पिछले कुछ महीनों में उसने 1100 से ज्यादा फर्जी ईमेल भेजकर संबंधित को बम से उड़ाने की धमकी देकर दहशत फैलाने का काम किया था।
एमपी के साथ साथ दिल्ली समेत कई राज्यों के भवनों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी श्रीनिवास उर्फ लुईस को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार किया है। अबतक की पूछताछ में पता चला है कि, आरोपी बेरोजगार होने के कारण मानसिक रूप से तनाव में है। वहीं, घर की तलाशी में आरोपी के पास से अलग-अलग तरह के सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपी श्रीनिवास ने कबूल किया कि, वो देश के अन्य भवनों की तरह मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों के महत्वपूर्ण संस्थानों को धमकी दी थी। इसमें भोपाल कमिश्नर ऑफिस, नापतोल विभाग, पीपल्स यूनिवर्सिटी, एम्स भोपाल, जे.के यूनिवर्सिटी, अटल बिहारी हिंदी यूनिवर्सिटी, मंत्रालय, सतना, बड़वानी, बालाघाट और मैहर की जिला अदालत के साथ-साथ भोपाल - इंदौर के एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है।
मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एसआईटी का गठन किया था। जिसके प्रमुख के रूप में भोपाल रेलवे एसपी राहुल लोढा को सौंपी हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। संभवत: आगे एमपी एसआईटी भी आरोपी से पूछताछ करेगी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सुनियोजित तरीके से अलग‑अलग मेल आईडी और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लगातार धमकी भरे संदेश भेजे। इन मैसेजों में बम और अन्य हमलों की धमकियां दी गई थीं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रहना पड़ा और कई जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ी।
आरोपी श्रीनिवास मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला है। वो अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहता है। आरोपी पोस्ट ग्रेजुएट है, लेकिन मौजूदा समय में बेरोजगार है। उसकी मां, जो एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं, परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य हैं। उसका एक भाई भी है जो अलग रहता है।
Published on:
31 Mar 2026 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
