21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS अफसरों के हुए तबादले

IFS Officers Transferred: वन विभाग में बुधवार 1 अप्रैल को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने मिला है। चार वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Apr 01, 2026

बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल, CSPDCL ने जारी किया तबादला आदेश, कई अधिकारी इधर से उधर(photo-patrika)

बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल, CSPDCL ने जारी किया तबादला आदेश, कई अधिकारी इधर से उधर(photo-patrika)

MP news:मध्य प्रदेश के वन विभाग में बुधवार 1 अप्रैल को बड़ा फेरबदल देखने को मिला। सरकार ने विभाग के चार वरिष्ठ आईएफएस अधिकारीयों के ट्रांसफर (IFS Officers Transferred) के आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, यह ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएंगे जो की अगले आर्डर तक मान्य होगा। ट्रांसफर किए गए अफसरों के नाम विभाष कुमार ठाकुर (बैच-1990), डॉ. समिता राजौरा (बैच-1992), अर्चना शुक्ला (बैच-1995) और कमॉलिका मोहन्ता (बैच- 1997) है। इन नामों में से सबसे ज्यादा चर्चित नाम विभाष सिंह ठाकुर का है। ऐसा इस लिए क्योंकि ठाकुर इससे पहले वन बल प्रमुख बनने की रेस में भी शामिल थे।

विभाष ठाकुर बने कार्यपालन अधिकारी

विभाग के सबसे सीनियर अधिकारियों में से एक विभाष कुमार ठाकुर को प्रधान वन संरक्षक (अनुसंधान एवं विस्तार) मुख्यालय के पद से हटाया गया है। उन्हें अब अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति लोक सेवा प्रबंधन विभाग को प्रतिनियुक्ति पर सौंपकर की गई है।

राजौरा को मिला प्रधान मुख्य वन संरक्षक का प्रभार

सीनियर आईएफएस अधिकारी डॉ. समिता राजौरा को अब प्रतिनियुक्ति वापस लेते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) का प्रभार दिया गया है। वे अभी तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंधक, लघुवनोपज संघ के पद पर कार्यक्रत थी।

अर्चना शुक्ला को मिली नई जिम्मेदारी

आईएफएस अधिकारी अर्चना शुक्ला को वन विकास निगम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद से स्थानांतरित कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं विस्तार) मुख्यालय, भोपाल का नया दायित्व सौंपा गया है। बता दें कि, यह वही पद है जो विभाष कुमार ठाकुर के स्थानांतरण से रिक्त हुआ है।

कमोलिका मोहन्ता को मिला राजौरा का पद

सीनियर अधिकारी कमोलिका मोहन्ता अभी तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन-2), मुख्यालय भोपाल के पद पर तैनात थीं। हालांकि, कोमोलिका को अब अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य लघुवनोपज संघ, भोपाल पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

हालही में हुई थी वन बल प्रमुख की नियुक्ति

जानकारी के लिए बता दें कि,1 मार्च को ही नए बल प्रमुख की नियुक्ति की गई थी। आईएफएस अधिकारी सुभरंजन सेन को नया प्रमुख नियुक्त किया गया था। प्रमुख बनने की रेस में विभाष सिंह ठाकुर भी थे लेकिन सरकार सीनियर को पीछे छोड़ जूनियर अधिकारी को प्रमुख बनाया था। सुभरंजन सेन इससे पहले मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक थे। वन बल प्रमुख वीएन अंबाडे 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए थे। अब नए वन बल प्रमुख की नियुक्ति के बाद विभाग में यह पहला बड़ा मामला है।