31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 दिन में मिलेगा LPG गैस सिलेंडर ! 33 हजार उपभोक्ताओं को इंतजार

lpg gas cylinder shortage: जानकारी के मुताबिक जिले में संचालित तीनों प्रमुख गैस कंपनियों की एजेंसियों पर बड़ी संख्या में बुकिंग लंबित पड़ी हुई है।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Astha Awasthi

Mar 31, 2026

(Photo Source - Patrika)

lpg gas cylinder shortage: (Photo Source - Patrika)

lpg gas cylinder shortage: जिले में रसोई गैस की किल्लत अब आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। शहर सहित पूरे जिले में करीब 33 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने एलपीजी सिलेंडर के लिए बुकिंग तो करा दी है, लेकिन उन्हें अब तक गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाया है। इससे बड़ी संख्या में परिवारों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक जिले में संचालित तीनों प्रमुख गैस कंपनियों की एजेंसियों पर बड़ी संख्या में बुकिंग लंबित पड़ी हुई है। समय पर सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं को कई-कई दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई परिवारों को मजबूरी में वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने कई दिन पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग करा दी थी, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हो सकी है।

इंडेन में सबसे ज्यादा पेंडेंसी

सबसे ज्यादा पेंडेंसी इंडेन गैस के उपभोक्ताओं की है। जिलेभर में इंडेन की 19 एजेंसियों के करीब 21 हजार उपभोक्ता सिलेंडर का इंतजार कर रहे है। इसके बाद एचपी गैस की 5 एजेंसियों में 9208 उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित बताई जा रही है। वहीं भारत गैस के भी 2,567 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्हें बुकिंग के बाद अब तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है। कुल मिलाकर जिले में 33 हजार उपभोक्ता गैस संकट से जूझ रहे हैं।

3 दिन में डिलीवरी का है नियम

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार नियमों के तहत बुकिंग के बाद अधिकतम तीन दिन के भीतर उपभोक्ता को गैस सिलेंडर मिल जाना चाहिए, लेकिन वर्तमान स्थिति में लोगों को 8 से 10 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग की स्थिति ऑनलाइन डिलीवरी पेंडिंग दिखा रही है, लेकिन एजेंसी स्तर पर स्टॉक की कमी के कारण समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

रोजाना 4-5 हजार को ही मिल रही गैस

जिले में रोज गैस वितरण की स्थिति कमजोर बनी है। रोजाना 4500 से ज्यादा सिलेंडर ही वितरित हो पा रहे हैं, जबकि स्टॉक सभी कंपनियों को मिलाकर 4 से 5 हजार सिलेंडर के आसपास ही रह रहा है। यही वजह है कि हजारों उपभोक्ताओं की लंबित बुकिंग बढ़ती जा रही है और पेंडेंसी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

29 मार्च को इतना हुआ वितरण

इंडेन-1960 सिलेंडर
भारत-934 सिलेंडर
एचपी-1575 सिलेंडर

30 मार्च को गैस स्टॉक

इंडेन- 3050 सिलेंडर
भारत- 443 सिलेंडर
एचपी-408 सिलेंडर