26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल में बढ़ता गैंगस्टर नेटवर्क, जेल से छूटते ही फिर अपराध

mp news: ये अपराधी जेल से छूटते वारदात को देते है अंजाम, - पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं 688 गुंडा, 47 हिस्ट्रीशीटर और 10 से ज्यादा सक्रिय गैंग।
2 min read
Google source verification
Dwarka Scheme Set to Transform the Face of MP's Cities

bhopal city (Demo photo)

सुमित यादव
mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में झोला छाप अपराधियों का नेटवर्क लगातार मजबूत और बेखौफ होता जा रहा है। पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बावजूद चारों जोन में अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस फेल साबित हो रही है। इलाकों में रहने वाले झोला छाप गुंडे बिना पुलिस के डर से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इन बदमाशों पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पुलिस रिकॉर्ड की बात करें तो राजधानी में 688 गुंडा और 47 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं, जबकि 1000 से अधिक निगरानी बदमाश हैं। इसके अलावा 10 से ज्यादा सक्रिय गैंग हैं।

पुलिस की कार्रवाई नाम मात्र

चौंकाने और चिंता की बात यह है कि कई बदमाश जेल जाते है फिर जमानत पर बाहर आते ही अपराध की दुनिया में लौट रहे हैं। हाल में हुए गंभीर अपराध में इस तरह के बदमाश नामजद हुए हैं। शहर में लगातार हो रहे अपराधों से पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। थानों में हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों पर नजर रखने के लिए क्राइम ब्रांच की विशेष टीमें बनाई गई हैं, लेकिन इसके बावजूद शहर में हत्या, जानलेवा प्रयास, चोरी, लूट, चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

इन इलाकों में सड़क छाप गैंग सक्रिय

शहर के ऐशबाग, निशातपुरा, छोला मंदिर, मंगलवारा, जहांगीराबाद, अशोका गार्डन, टीला, बजरिया और बैरागढ़ जैसे एरिया में ऐसे सड़क छाप बदमाशों की सक्रियता देखी जा रही है। इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई केस दर्ज करने तक ही सिमटी है।

तीन गोलीकांड ने बढ़ाई दहशत

  • अशोका गार्डन में लल्लू रईस के बेटे पर शादाब गेट गिरोह ने की फायरिंग ।
  • ऐशबाग में बदमाश गुरु राज के घर पर हिस्ट्रीशीटर दानिश और रिमशा ने की फायरिंग।
  • अशोका गार्डन में मामूली सी बात पर चाय कारोबारी विजय की हत्या।

शहर में इन गैंग का आतंक

  1. जुबेर मौलाना : 50 से अधिक अपराध, गैंग में 25 से 30 अपराधी, जेल से गैंग चला रहा।
  2. साद खान उर्फ मौलाना : छावनी मंगल वारा का रहने वाला है, 10-15 सक्रिय बदमाश।
  3. नसीम बन्ने : 46 आपराधिक मामले, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़ और भोपाल में गैंग, 30-35 सदस्य।
  4. विक्की वाहिद : 39 अपराध दर्ज हैं, 10 गुर्गे, रंगदारी वसूलने का काम।
  5. आमिर बर्फ : बुधवारा का रहने वाला है। मर्डर, लूट और ड्रग पेडलिंग के 10 केस, सुपारी लेकर अपराध कराना।
  6. तंजील : 20 से अधिक अपराध, फरार है। गोवा से गैंग चला रहा, गैंग में करीब 20 सदस्य।
  7. कामरान पिता रईस : 3 अपराध हैं और खुद अपराध नहीं करता, पत्थर खंबा ऐशबाग में बैठकर गैंग चलता है। सुपारी लेकर गुर्गों से अपराध कराना।
  8. शोएब अन्ना : फिरोज उर्फ बाबा, शाहिद इटारसी, आदिल बच्चा के साथ मिलकर रंगदारी वसूलना।
  9. राशिद चूहा : कुख्यात बदमाश छोटा सानू, बड़ा सानू समेत गैंग में 40 से अधिक सदस्य। हर तरह का अवैध काम।
  10. रूसी खान : स्टेशन बजरिया का रहने वाला और 15 अपराध हैं,, गैंग में 20 सदस्य।

हत्या के मामले बढ़े

गंभीर अपराधों की बात करें तो हत्या के मामलों में भी भोपाल में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। साल 2024 और 2025 में जहां 6-6 हत्या के अपराध दर्ज हुए थे, वहीं साल 2026 के पहले दो महीनों में ही आठ हत्या के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस कमिश्नर भोपाल संजय कुमार का कहना है कि शहर में सक्रिय गैंग और हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी बढ़ाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ बदमाशों की नियमित चेकिंग और सत्यापन भी किया जा रहा है।