
Electricity Bills QR code : बिजली बिल का भुगतान करने के लिए उपभोक्ता अब बिल पर अंकित क्यूआर कोड का उपयोग ज्यादा कर रहे हैं। कंपनी के अनुसार 16 हजार उपभोक्ताओं ने बीते दिनों में क्यूआर कोड को मोबाइल एप से स्कैन कर बिल का भुगतान किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोड स्कैन कर अब तक 1.54 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया है।
गौरतलब है कि अब आपके घर पर स्पॉट बिलिंग के दौरान मीटर रीडर द्वारा जो बिल दिया जाता है उसमें भी क्यूआर कोड प्रिंट होकर आ रहा है। इस क्यूआर कोड को अपने फोन के यूपीआई एप से स्कैन करके बिजली बिल का भुगतान किया जा सकता है।
-अपने बिल का भुगतान अब किसी भी यूपीआई एप से करें।
-बिजली बिल पर प्रिंटेड क्यूआर कोड को स्कैन करें और अपना बिल भुगतान करें।
-सुनिश्चित करें कि स्क्रीन पर पर “MPMKVVCL” और UPI आईडी paytm-80801941@ptys दिखाई दे रहा है।
-अंतिम तिथि का इंतजार न करें, कंपनी के क्यूआर कोड से बिजली बिल भुगतान करें।
Updated on:
11 Dec 2024 08:25 am
Published on:
11 Dec 2024 08:25 am
