
School Bus Havoc :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने शहर की सड़क पर कोहराम मचा दिया है। बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी है। हालही में सामने आई जानकारी के अनुसार, हादसे में एक लेडी डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि, स्कूल बस ने सिग्नल पर खड़े 8 वाहनों को पीछे से जोरदार टक्कर मारी है। फिलहाल, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना ये भी मिली है कि, स्कूलों की छुट्टियों के चलते बस एक शादी समारोह से लौट रही थी।
बता दें कि ये भीषण सड़क हादसा शहर के टीटीनगर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले रोशनपुरा स्थित विधायक भगवान दास सबनानी के आवास के सामने स्थित लाल बत्ती चौक पर हुआ है। एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने सिग्नल रेड होने के कारण चौराहे पर खड़े वाहनों को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए आगे गुजर गई। टक्कर लगने से 8 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। बताया जा रहा है कि, हादसा बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है।
बताया जा रहा है कि, बस की चपेट में आई स्कूटी सवार लड़की की मौके पर ही मौत हो गई है। हालांकि, उसे भी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सूचना मिलने ही विधायक भगवान दास सबनानी, एसडीएम समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
Updated on:
12 May 2025, 4:12 PM IST
Published on:
12 May 2025, 12:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.