
Live Update : स्कूल चलें हम अभियान-2018 का शुभारंभ, सीएम ने बच्चों को दिया तोहफा
भोपाल. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को स्कूल चलें हम अभियान-2018 का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने समन्वय भवन में पहुंचे बच्चों, टीचरों और पालकों का फूलों से स्वागत किया। छात्र ने बूढ़ी माँ की प्रेरक कहानी सुनायी। खंडवा जिले के 5 वीं के छात्र राजकुमार ने सीएम का दिल जीता। कहानी सुनाकर सीएम खुश होते ही छात्र को गले लगाकर, 25 हज़ार की राशि देने की का तोहफा दिया। कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा मंत्री विजय शाह और स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी मौजूद रहे।
#Live Update
- महारानी लक्ष्मी बाई ने अंग्रेजों को हरा दिया था, लेकिन कुछ अपनों की वजह से बलिदान देना पड़ा।
- कुछ लोग अंग्रेजों से मिल गए, 18 को मानेगा जन्मदिवस।
- कलेक्टर ने कचरा बीनने वाले बच्चों का दाखिला स्कूल में कराएं, उनके पढ़ने की व्यवस्था सरकार करेगी।
- 5 वीं क्लास की दिव्यांग बच्ची फाल्गुनी को सीएम ने की लैपटॉप देने की घोषणा
- स्कूल चले हम अभियान कार्यक्रम में फाल्गुनी ने गाया राष्ट्रगीत
- सीएम ने की फाल्गुनी की तारीफ, कहा-'बहुत प्रतिभाशाली है ये बच्ची'
- 'गीत प्रस्तुत करने वाले मॉडल स्कूल के बाकी बच्चों को भी 25000 की राशि देने का किया ऐलान'
- कहा - केदारनाथ और बद्रीनाथ के जैसे पट खुलते है वैसे प्रदेश के स्कूलों के पट खुल रहे है।
स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कहा, मंत्री दीपक जोशी के नाम पर लाइब्रेरी खोलूंगा। दीपक जोशी अपने जन्मदिन के दिन उपहार स्वरुप किताबें और नोट बुक लेते है, लिहाजा विजय शाह ने भी अपने जन्मदिन पर यही पहल की, हर व्यक्ति अपने मोहल्ले के एक गरीब बच्चे को स्कूल पहुचाएं। इस दौरान मंत्री ने सीएम शिवराज के अच्छा भाषण देने का राज बताते हुए कहा -
- 'अच्छा भाषण देने की सीख स्कूल से मिली'।
- 'स्कूल में चौपाई की व्याख्या करने से सीखी ये विद्या'। 'पहले डर के पढ़ता था स्कूल में कहानियां'
- 'शिक्षकों की सीख से दूर की झिझक और बन गया मुख्यमंत्री'
- कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने साधा बड़े स्कूलों में बच्चो को पढ़ाने वाले अभिवाको की मंशा पर निशाना, कहा केवल बड़े स्कूलों में पढ़ाने से देश का विकास संभव नहीं।
विद्यालय को सौंपी किताबें
स्कूल चलें हम अभियान के शुभारंभ में सीएम शिवराज ने उत्कृष्ट विद्यालय को अपनी पुरानी किताबें सौंप दी। सीएम ने मिल वांचे अभियान पोर्टल का शुभारंभ किया। इस दौरान शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने कहा 'सरकारी स्कूलों से निकलने वाले बच्चे सरकार चला रहे हैं' 'मुख्यमंत्री भी सरकारी स्कूल में पढ़े हैं'।
15 जून से जुलाई महीने तक चलेगा अभियान
स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ समन्वय भवन में सीएम शिवराज चौहान ने किया। यह अभियान 15 जून से जुलाई महीने तक चलेगा। इस अभियान में स्कूली शिक्षा मंत्री विजय शाह ने सर्व शिक्षा व स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए बच्चों, टीचरों और पालकों को प्रोत्साहित भी किया है। कार्यक्रम में बच्चों ने लोगों को कहानी और गीत सुनाकर उन्हें खुश किया।
Published on:
15 Jun 2018 11:43 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
