7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भेल शिक्षा मण्डल के स्कूलों ने वापस ली बढ़ी हुई फीस

- बाल संरक्षण आयोग के दखल के बाद उठाया कदम, अभिभावकों को मैसेज भेजकर दी जानकारीखबर का असर  

less than 1 minute read
Google source verification
भेल शिक्षा मण्डल के स्कूलों ने वापस ली बढ़ी हुई फीस

online teaching by schools,online teaching by schools,online teaching by schools

भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के बावजूद वर्तमान शैक्षणिक सत्र में फीस बढ़ोत्तरी करने वाले भेल शिक्षा मण्डल के स्कू लों ने मामला गरमाने पर कदम पीछे खींच लिए है। स्कू लों ने अभिभावकों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर फीस नहीं बढ़ाए जाने और बढ़ी हुई फीस समायोजित करने की बात कही है। स्कू लों ने यह कदम कुछ अभिभावकों की ओर से बाल संरक्षण आयोग में हुई शिकायत पर आयोग के कड़े कदम के बाद उठाया है। वहीं जिले में कई बड़े स्कू ल ऐसे हैं जो आदेश के पहले ही फीस बढ़ाकर तीन महीने की बढ़ी हुई फीस वसूल चुके हैं, लेकिन अब फीस कम करने और वसूल गई फीस के समायोजन पर चुप्पी साधे हुए हैं, हालांकि जिम्मेदार ऐसे स्कूलों से औपचारिक शिकायत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। भेल के विक्रम और जवाहर लाल नेहरू स्कूल ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 10फीसदी तक वृद्धि कर दी थी, एवं यह स्कूल लॉकडाउन के बीच अभिभावकों को मैसेज भेजकर फीस जमा करने का दबाव बना रहे थे। इस मामले की शिकायत सोमवार को बाल संरक्षण आयोग से हुई थी। आयोग के सदस्य ब्रजेश चौहान ने कड़ा कदम उठाते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कू ल को पत्र लिखा था। आयोग के कदम उठाते ही स्कू लों ने मंगलवार शाम को बढ़ी फीस वापस ले ली।