12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब स्कूल प्रिंसिपल ने 13 वर्षीय किशोरी को केबिन में बुलाया, फिर की ऐसी शर्मनाक करतूत

बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने सातवीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा से छेड़छाड़ कर दी...

2 min read
Google source verification
Married Woman molested by 3 young boy in railway station,Molestation ,Married Women Moulestation,Molestation in Railway Station ,Moulestation in Train,Young Lady Moulestation Complaint ,Overnight Express ,Moulestation by Lady Passenger in Overnight Express,Jabalpur Railway Station,WCR,West Central Railway,RPF ,108 Ambulances,3 Accused for Molestation ,3 Man Arrested in Railway Station with Charge of Women Molestation ,Latest News in Railway,Latest news for women,crime,crime in railway station ,jabalpur police ,Indian railway,welcome to Indian railway inquiry ,train app ,train bitween station ,train ticket booking system,IRCTC,We Care for You,Jabalpur Police sp,jabalpur police website,

Married Woman molested by 3 young boy in railway station


भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने सातवीं कक्षा में पढऩे वाली १३ वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अमराई निवासी हरिचरण पटेल इसी इलाके में आशादीप नाम से निजी स्कूल चलाता है। स्कूल का मालिक होने के साथ-साथ वह प्रिंसिपल भी है। पटेल ने छात्रा को अपने केबिन में बुलाया और हाथ पकड़कर अश्लील हरकत शुरू कर दी। छात्रा ने वी केयर फॉर यू में शिकायत की, जहां से मामला बागसेवनिया थाने भेजा गया मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया।

कोचिंग जाते वक्त छेड़ता था मजदूर

कोचिंग जाते समय १२वीं की छात्रा को पुताई मजदूर भूरा उर्फ रवि मीणा परेशान करता था।छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

किशोरी के साथ दुष्कर्म


भोपाल। हबीबगंज इलाके में १६ वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी मीरा बाई नगर निवासी जीतू उर्फ जीतेन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी ने २०१६ में किशोरी से दुष्कर्म किया था। किशोरी के गर्भवती होने पर इसका खुलासा हुआ था।


इधक एक साल से परेशान कर रहा था चौकीदार


कक्षा 11वीं की छात्रा की शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उद्यानिकी विभाग की नर्सरी के चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया। सचिवालय के पास रहने वाली छात्रा को 35 वर्षीय जालम सिंह पटेल परेशान कर रहा था। छात्रा ने बात बढऩे पर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी को समझाइश दी, लेकिन आरोपी की हरकतें नहीं रुकीं।

महिला आयोग ने सीएम को लिखा पत्र


भोपाल। राजधानी में कुछ दिन पहले हुए गैंगरेप पर हंसने वाली भोपाल की पूर्व रेल एसपी अनीता मालवीय के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए महिला आयोग ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा, जिसमें महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े ने अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।


लता वानखेड़े ने लिखा है कि लोक सेवक के कर्तव्यों की अवहेलना करने वाली अधिकारी के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए। चूंकि अधिकारी भी महिला है और एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म को वह मजाक के रूप में ले रही थी। अधिकारी का स्थानांतरण बस किसी तरह से उनकी प्रवृत्ति नहीं बदल सकता।