22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Schools open : कहीं खुले स्कूल, तो कहीं लटके थे ताले, फूलों से किया बच्चों का स्वागत

Schools open : प्रदेशभर में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय खुल गए, पहले दिन कई विद्यालयों में बच्चे आए, तो कई विद्यालय सूने पड़े थे। इस दौरान जो बच्चे पहुंचे, उनका जनप्रतिनिधियों सहित शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा स्वागत किया गया।

2 min read
Google source verification
Schools open

Schools open

भोपाल. मध्यप्रदेश में सोमवार से छोटे बच्चों के स्कूल खुल चुके हैं। पहले दिन जो बच्चे स्कूल पहुंचे उनका स्वागत जनप्रतिनिधियों सहित शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्हें सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना भी सिखाया गया, ताकि वह स्कूल में रहकर भी किसी प्रकार के संक्रमण से प्रभावित नहीं हो।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने बच्चों को लगाया तिलक

भोपाल में नवीन कन्या विद्यालय पहुंचकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बच्चों को तिलक लगाकर और टॉफी देकर उनका स्वागत किया, वे जैसे ही विद्यालय पहुंचे, एक बालिका का मास्क नीचे था, तो उन्होंने सबसे पहले उसे ठीक किया, फिर बच्चों को तिलक लगाया।

एक टेबल पर एक बच्चा


बागमुगालिया नई बस्ती में पहले दिन जब प्राथमिक विद्यालय के बच्चे पहुंचे तो उन्हें सोशल डिस्टेसिंग के साथ बिठाया गया, एक-एक टेबल पर एक-एक ही बच्चे को ही बिठाया जा रहा था। ताकि सामाजिक दूरी रहने से किसी प्रकार की समस्या नहीं हो।

सीधे दूसरी कक्षा में पहुंचे बच्चे

करीब डेढ़ साल बाद स्कूल खुले तो विद्यालय में ऐसे बच्चे भी पहुंचे, जिन्होंने प्रवेश तो विद्यालय में लिया था, लेकिन उनकी एक क्लास तो घर में रह कर ही पूरी हो गई। ऐसे में कई बच्चे ऐसे भी थे, जिन्होंने पहली कक्षा विद्यालय में नहीं पढ़ी, लेकिन अब दूसरी कक्षा में पहुंचकर सोमवार को पहले दिन विद्यालय पहुंचे।

स्वस्थ रहने के लिए कराई पीटी
प्राथमिक विद्यालय खुलने पर स्थानीय जहांगीराबाद स्कूल के बच्चों को पहले तो तिलक लगाकर हार माला पहनाकर स्वागत किया गया, फिर उन्हें स्वस्थ्य रहने के लिए पीटी भी कराई। इसी के साथ स्कूल की शुरूआत हुई तो बच्चों को भी अच्छा लगा।

मुरैना में डेढ़ साल बाद भी ताले

मुरैना के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय पचौरीपुरा में सुबह 10.30 बजे भी ताले लटके थे, वहां एक भी बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा था, वहीं विद्यालय के गेट पर ताले लटके थे, साफ सफाई का भी अभाव था।