17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAS अधिकारियों के तबादले, गिरीश कुमार मिश्रा बने एडिशनल कमिश्नर आबकारी, देखें लिस्ट

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 9 अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी की..

2 min read
Google source verification
transfer.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश में एक बार फिर तबादले हुए हैं। शुक्रवार शाम को राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 9 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। तबादला सूची के मुताबिक गिरीश कुमार मिश्रा को एडिशनल कमिश्नर आबकारी ग्वालियर बनाया गया है वो वर्तमान में दमोह जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे। साथ ही 6 जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी बदला गया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है और बीते दिनों आईपीएस अधिकारियों के साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी हुई थी। गुरुवार शाम को ही पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया था और 46 सब इंस्पेक्टर्स की तबादला सूची जारी हुई थी।

इन अधिकारियों के हुए तबादले-
- संतोष कुमार वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार से अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल।
- गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह से अपर आयुक्त आबकारी मध्यप्रदेश ग्वालियर।
- अजय श्रीवास्तव, महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण मध्यप्रदेश भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी दमोह।
- किशोर कुमार कन्याल, अपर कलेक्टर ग्वालियर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर
- आशीष वशिष्ठ, अपर कलेक्टर जिला भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार

- ऋजु बाफना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर ।
- सलोनी सिडाना, अपर मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल से अपर कलेक्टर जिला धार।
- पार्थ जैसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी।
- हरेन्द्र नारायण, अपर आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना।

देखें वीडियो- इंदौर ननि की बुजुर्गों के साथ शर्मनाक करतूत