देखिए करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें, जब दुल्हन की तरह सजती थीं सुषमा स्वराज
भोपाल. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ( sushma swaraj ) हमेशा भारतीय परिधान में ही नजर आती थीं। संसद हो या कहीं और वह चौड़ी पट्टी वाली साड़ी और माथे पर बड़ी बिंदी ही लगाए दिखतीं। सुषमा हर तीज-त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाती थी। करवा चौथ पर तो वह बिल्कुल दुल्हन की तरह दिखती थीं। इस दौरान उनके आवास पर महिलाओं का मेला लगता था।
सुषमा करवा चौथ के दिन पति के साथ ट्विटर पर भी अपनी तस्वीर शेयर करती थीं। करवा चौथ के अवसर पर उनके आवास पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा भी देश में खूब होती थी। इस अवसर कई महिला सांसदों के साथ सैकड़ों महिलाएं सुषमा के आवास पर करवा चौथ की व्रत के लिए पहुंचती थीं।
साल 2013 की कुछ तस्वीरें हम आपको दिखाते हैं, जब सुषमा स्वराज के घर पर करवा चौथ का आयोजन किया गया था। इस दौरान महिलाएं सोलह ऋंगार में नजर आती थीं। सुषमा भी इस दौरान लाल रंग की साड़ी में पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती थी।
इन तस्वीरों में भारतीय नारी की खूबसूरती झलकती थी। करवा चौथ की तस्वीरें सुषमा स्वराज की खूब सोशल मीडिया पर वायरल भी होती थीं। सादग भरे इस अंदाज के लोग कायल थे। वे इतनी बड़ी नेत्री होने के बावजूद भी अपने व्यवहार में कभी उसे झलकने नहीं दिया।
सुषमा स्वराज ने अपने पति से लव मैरिज की थी। वो भी उस वक्त में जब हमारे समाज में पर्दा पर्था कायम था। महिलाएं शादी से पहले लड़के को देखती नहीं थी। उस वक्त उनका यह कदम साहसिक भरा था। कौशल स्वराज से उऩकी दोस्ती कॉलेज के दिनों में हुई थी। शुरुआत में दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे। बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
मध्यप्रदेश के विदिशा से सुषमा स्वराज दो बार सांसद रहीं। उनका मध्यप्रदेश से भी विशेष लगाव रहा है। वह सक्रिय राजनीति से जब अलग हुईं तो आखिरी बार विदिशा से ही सांसद रहीं। इस बार उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव लड़ने से मना कर दिया। साथ ही मोदी कैबिनेट में भी शामिल नहीं हुईं।