14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 से ज्यादा कॉलोनियों को मिलेंगे ‘सीवेज कनेक्शन’, बनेंगे 10 हजार चैंबर

MP News: अमृत परियोजना 2.0 के तहत 155 करोड़ रुपए की लागत से सीवेज सिस्टम परियोजना नवंबर 2028 तक पूरी होगी और इससे दो लाख की आबादी को फायदा मिलेगा।

2 min read
Google source verification
(Photo Source - Social Media)

(Photo Source - Social Media)

MP News: ग्रेटर भोपाल यानी नए शहर की 100 से ज्यादा कॉलोनी का सीवेज और गंदा पानी अब खुले में नहीं बहेगा। अमृत 2.0 प्रोजेक्ट के अंतर्गत पहली बार कोलार, कटारा हिल्स, बैरागढ़, लालघाटी सहित आउटर इलाकों में बनकर तैयार कॉलोनी के लिए 155 करोड़ से नया सीवेज नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कोलार में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम लोकार्पण समारोह में शहर को बड़ी सौगात दीं।

बहुप्रतिक्षित कोलार समर्पित स्टेडियम मिलने के साथ ही कटारा बर्रई, बैरागढ़ में स्टेडियम बनाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा कोलार में 16 एकड़ जमीन पर नया रामलीला मैदान बनकर तैयार किया जाएगा। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कटरा में 29 करोड रुपए की लागत से निर्मित कटारा हिल्स सांदीपनी स्कूल का शुभारंभ किया गया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हुजूर विधानसभा क्षेत्र में पहली बार डेवलपमेंट के एक साथ 194 करोड रुपए के प्रोजेक्ट जमीन पर उतरे हैं, इससे शहर में नया इकोनॉमिकल जोन तैयार होगा।

तीन साल में तैयार होगा नया नेटवर्क

अमृत परियोजना 2.0 के तहत 155 करोड़ रुपए की लागत से सीवेज सिस्टम परियोजना नवंबर 2028 तक पूरी होगी और इससे दो लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। लाऊखेड़ी में एसटीपी बनाया जाएगा जबकि गुफा मंदिर, भैरवपुर, दीपड़ी, छाप और बर्रई में पंपिंग स्टेशन बनेंगे। 100 से ज्यादा कॉलोनियों में 5284 मैन होल चैंबर और 10 हजार 568 चैंबर बनाए जाएंगे। पहले चरण में इससे करीब 30 हजार घरों को सीवेज कनेक्शन मिलेगा।

इन इलाकों में मिलेंगे सीवेज कनेक्शन

-कोलार में दामखेड़ा, महाबली नगर, बैरागढ़ चिचली, सिंगापुर सिटी, जेके टाउन, गणपति इन्क्लेव, सनखेड़ी, राजदेव कॉलोनी, वंदना होस, भैरवपुर, बर्रई, इंडस, चिनार।

-कटारा हिल्स में सिल्वर स्टेट वर्टिका, गौरीशंकर बीडीए, गोल्डन लावर सिटी, सागर गोल्डन पॉम, 11 मील, नटराज फेस-1, 2 और 3, दीप मोहिनी, शीतल बंगलो, अमलतास, सिग्नेचर-1 और 2, इपिरियल हाइट्स, सिग्नेचर 360 और आसपास के इलाके।

-बैरागढ़ में फाटक रोड, लेक सिटी, सीआरपीएफ क्षेत्र, गुरुद्वारा, जोन ऑफिस के पीछे का इलाका, सब्जी मंडी, पंजाब नेशनल बैंक रोड, गिडवानी पार्क, राजेंद्र नगर, शांतिनगर, इंदिरा नगर, राजीव नगर, संत हिरदाराम नगर।

-लालघाटी में हलालपुरा, नयापुरा, चंचल चौराहा, कयुनिटी हॉल, बस स्टैंड, स्टेशन रोड, सैनिक कॉलोनी, जैन नगर, ओम नगर, सावन नगर, विजय नगर, रमा कॉलोनी और विट्ठन नगर समेत आसपास की सभी कॉलोनियां शामिल हैं।