
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 12 को पुलिस ने दबोचा
भोपाल . न्यू ईयर सेलीब्रेशन new year celebration के दो दिन पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने बागसेवनिया थाना क्षेत्र व एमपी नगर इलाके में चल रहे स्पा सेंटरों spa center पर छापे मारे। बागसेवनिया के एक स्पा सेंटर से 7 युवतियां और 5 ग्राहक रंगे हाथ पकड़े गए। साथ ही क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग जगह चरस, गांजा, अफीम, सहित अन्य ड्रग्स परोसने वाले चार ठिकानों पर भी एक साथ कार्रवाई की गई। शहर में फल रहे ड्रग माफिया पर भी क्राइम ब्रांच ने चार जगह कार्रवाई की, जहां आरोपियों द्वारा एमडी ड्रग, चरस और गांजे समेत कई मादक पदार्थ परोसे जा रहे थे। पुलिस ने यह सामग्री जप्त की है।
डीआईजी इरशाद वली ने सोमवार सुबह से ही बागसेवनिया थाना इलाके में चल रहे वैध-अवैध स्पा सेंटरों-ब्यूटी पार्लरों और मसाज पार्लरों की आड़ में देह का धंधा करने वालों का रिकॉर्ड एकत्र कर लिया था। क्राइम ब्रांच ने सोमवार शाम को बाग सेवनिया थाने के ठीक सामने चल रहे मसाज पार्लर के नाम पर देह के धंधे के सेंटर पर छापा मारा। यहां पांच हजार रुपए में कॉलगर्ल उपलब्ध करवाई जा रही थी। क्राइम ब्रांच की दबिश में शाइन स्पा सेंटर से सात युवतियां और पांच ग्राहकों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में एक स्पा सेंटर की मालकिन रिया भी है।
पकड़े गए ग्राहकों के नाम लखन वर्मा पिता रमेशचंद्र वर्मा (32) निवासी ग्राम इछावर सीहोर, रेहान खान पिता वसीम खान (20) निवासी कारगिल कालोनी छोला रोड, शिवम सोनी पिता अवध सोनी (25) निवासी बीडीए कालोनी पिपलानी, देव राठौर पिता बाबूलाल राठौर (25) निवासी बीडीए कालोनी पिपलानी, रोहित चौरसिया पिता केएन चौरसिया (30) निवासी आनंद नगर है। पकड़ी गई युवतियों में एक रायसेन की रहने वाली है, जबकि अन्य राजधानी की रहने वाली हैं। वहीं एमपी नगर स्थित एक फ्लैट पर भी कार्रवाई की गई। फ्लैट में छोटे-छोटे कमरे बना कर गलत काम किया जाता था। पुलिस ने यहां से एक ग्राहक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है।
हैप्पी एंडिंग के नाम पर पांच हजार रुपए
क्राइम ब्रांच के अनुसार स्पा की मालकिन रोजाना 50 हजार से ज्यादा कमाती है। यहां काम करने वाली युवतियों को नौ से आठ हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाता है। वहीं, स्पा सेंटरों में आने वाले युवकों को पहले युवतियों का फोटो दिखाया जाता था। मन पसंद युवती से हैप्पी एंडिंग के नाम पर 5 हजार रुपए तक लिया जाता था।
कुछ स्पा सेंटर्स पर नहीं हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि मालवीय नगर में सबसे बड़ा स्पा व मसाज पार्लर चल रहा है, जिसे पुलिस ने छोड़ दिया है। मौजूदा समय में शहर में 30-35 स्पा सेंटर चल रहे हैं, जहां देह व्यापार की सूचना पुलिस के पास है, पर कार्रवाई नहीं की गई।
मादक पदार्थ पकड़ा
पुलिस ने देह व्यापार, अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य अपराधों में लिप्त आरोपियों को पकड़ा है। राजू किराना स्टोर के पास बरखेड़ी कलां, रातीबड़, से मुकेश मालवीय पिता रमेश मालवीय (24 ) झुग्गी बस्ती, नीलबड़ से एक किलो 100 ग्राम गांजा, और करतार ऑर्केड भवन के पास रायसेन रोड से आरोपी मोहम्मद राजा निवासी बाग फरहत अफजा, बशीर का मकान, ऐशबाग से 100 ग्राम चरस, भानपुर देशी शराब की दुकान के पास नर्मदा प्रसाद शांति नगर निवासी से 8 ग्राम म्याऊ -म्याऊ मादक पदार्थ जब्त किया है।
Published on:
31 Dec 2019 07:58 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
