23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में बड़े सरकारी अधिकारी की ओछी हरकत, सीढ़ियों पर महिलाकर्मी के साथ ‘गंदी बात’

sexual harassment in govt office: कृषि विभाग के सहायक संचालक पर महिलाकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप...'अकेले मिलने के लिए बनाते हैं दवाब'..।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 15 Nov 2024, 4:16 PM IST

BHOPAL NEWS

sexual harassment in govt office: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी दफ्तर के एक बड़े अफसर पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप अधिकारी के ही दफ्तर में काम करने वाली महिला ने लगाए हैं। उसका आरोप है कि अधिकारी उस पर गंदी नजर रखते हैं और बीती देर शाम तो उन्होंने दफ्तर की सीढ़ियों पर उसे अकेला पाकर उसके साथ गंदी हरकत की । जिसके बाद पीड़ित महिला ने हिम्मत जुटाई और पति को पूरी घटना बताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

पूरा मामला कृषि विभाग से जुड़ा हुआ है। कृषि विभाग के सहायक संचालक मनोज चौधरी के खिलाफ उनके ही दफ्तर में पदस्थ महिला कर्मचारी ने सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पति के साथ कोहिफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला कर्मचारी ने बताया कि सहायक संचालक मनोज चौधरी उस पर गंदी नजर रखते हैं और कई बार उसके साथ गंदी हरकत कर चुके हैं। कभी चैंबर में बुलाकर बैड टच करते हैं तो कभी अकेले में मिलने का दबाव बनाते हैं। बीती देर शाम तो उन्होंने अश्लीलता की हदें पार कर दी।


यह भी पढ़ें- MP BJP: कौन होगा एमपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ? ये हैं मजबूत दावेदार..

पीड़िता ने बताया कि वो भोपाल कलेक्ट्रेट पुराना सचिवालय, D ब्लॉक में सीढ़ियों से आ रही थी तभी मनोज चौधरी उसे मिले और अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाई और पति को पूरी बात बताई। पीड़िता का ये भी कहना है कि पिछले 3 साल से मनोज चौधरी उसे सेक्सुअली हैरेस कर रहे हैं। जिसकी शिकायत वो वरिष्ठ अधिकारियों और महिला आयोग में कर चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं पीड़िता का ये भी कहना है कि दफ्तर की अन्य महिलाएं भी मनोज चौधरी से परेशान हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सहायक संचालक मनोज चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।


यह भी पढ़ें- Rats Gnawed Bridge: एमपी में चूहों ने खोखला कर डाला पुल, पुलिस करनी पड़ी तैनात