6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इबादत कर मांगी अमनो आमान की दुआ, कब्रों पर दुरूद और फातिहा

- राजधानी के सभी कब्रिस्तानों में देर रात बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Feb 26, 2024

kabristan01.jpg

भोपाल। शबे बारात पर रविवार को राजधानी की सभी म स्जिदों में विशेष इबादतें हुई। देर रात तक यह सिलसिला चला। इबादत के साथ अमनाे आमान के लिए दुआएं की गई। कब्रिस्तानों में पहुंच दरूद फातिहा पढ़ी गई। बड़ा बाग कब्रिस्तान, झदा कब्रिस्तान सहित राजधानी में सभी कब्रिस्तानों में देर रात तक लोगों की आवाजाही लगी रही।

मरकज़े एहले सुन्नत वल जमात सुन्नी सकलैनी जामा मस्जिद के सदर हजरत सूफी नूर उद्दीन सकलैनी ने बताया कि सकलैनी जामा मस्जिद में बाद नमाज़ मगरिब विशेष इबादत हुई। उलमा की तकरीर हुई। इस रात का महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कोरोना में देहांत होने वालों को किया गया याद
झदा कब्रिस्तान में उन लोगों को दफन किया गया हैं जिनका कोरोना संक्रमण या संदिग्ध होने के कारण देहांत हुआ था। रविवार रात इनके परिजनों ने कब्रिस्तान पहुंच कर उन्हें याद किया। कब्र पर फूल मालाएं रखी।

कई जगह रोशनी के नहीं हो पाए इंतजाम
मुख्य कब्रिसतानों में साफ सफाई के साथ रोशनी के इंतजाम किए गए थे। नगर निगम सहित कई समाजसेवी संगठनों ने एक हफ्ते से इस दिशा में मुहिम चला रही है। इसके बाद भी कुछ स्थानों पर अंधेरा रहा है। यहां रोशनी के इंतजाम नहीं हो पाए। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामान करना पड़ा।

कब्जे भी बने परेशानी
जमीयत उलेमा के इमरान हारून ने बताया कि कब्जे और सुरक्षा इंतजामों का अभाव से दिक्कत हुई। इन्हें हटाने की दिशा में काम करना चहिए। इसके लिए वक्फ बोर्ड और नगर निगम से मांग की है।