3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिन्ना की तारीफ पर कांग्रेस के ‘शत्रु’ से सवाल, बयान पर अफसोस है क्या? जवाब- किस बात का

जिन्ना की तारीफ पर कांग्रेस के 'शत्रु' से सवाल, बयान पर अफसोस है क्या? जवाब- किस बात का

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Apr 27, 2019

shatrughan sinha

भोपाल. चुनावी मौसम में बयानों का बहुत मोल होता है। इस बार पटनासाहिब से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा एक बयान की वजह से विवादों में हैं। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को शत्रुघ्न उनके लिए प्रचार करने आए थे। प्रचार के दौरान वे मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ कर बैठे। अब विरोधियों ने इसके जरिए उन पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने छिंदवाड़ा के सैंसर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश की आजादी और तरक्की में मोहम्मद अली जिन्ना का बहुत बड़ा योगदान था। कांग्रेस परिवार महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल से लेकर मोहम्मद अली जिन्ना, इंदिरा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और राहुल गांधी की पार्टी है। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी में आय़ा हूं तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखूंगा।

बयान पर बवेला शुरू होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने सफाई दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ये जो आपने कल सुना, जिसकी चर्चा हो रही है, जिसको लोग इश्यू बना रहे हैं। मैं उनसे यहीं कहना चाहूंगा कि अंग्रेजी में एक वर्ड होता है, स्लिप ऑफ टंग, हिंदी में होता है जब आप कभी धाराप्रवाह बोलते हैं तो एक भूल चूक हो जाती है। आपकी शब्दों में जुबान कभी फिसल जाती है। मैं वहां कांग्रेस पार्टी की बातें बता रहा था, ये सही मायने में देशभक्तों और देशप्रेमियों की पार्टी है।

उन्होंने कहा कि ये पार्टी है महात्मा गांधी की, जवाहर लाल नेहरू की और मैं कहना चाह रहा था मौलाना आजाद लेकिन मेरी जुबान से निकला मोहम्मद अली जिन्ना, उस वक्त। आप चाहें तो चेक कर लें। मैं अभी भी कहा रहा हूं कि मौलाना आजाद की पार्टी है, स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पार्टी है। मैं वहां भी इसी संदर्भ में बात कर रहा था। ऐसे में मेरे खिलाफ और कुछ नहीं है तो कुछ लोगों ने खासकर कुछ चैनल्स ने जो राग दरबारी गाते हैं, सरकारी माइंड सेट के हैं। उन्हीं लोगों ने कहा कि चलो अब इसे यहां पकड़ा जाए। शत्रुघ्न ने कहा कि मैं इतनी आसानी से पकड़ में नहीं आऩे वाला हूं।

वहीं, उनसे जब रिपोर्टर ने पूछा कि अफसोस है, तो उनका जवाब था किस बात का। उन्होंने कहा कि कभी कोई स्लिप ऑफ टंग हो जाए और इतनी जल्दी सफाई भी आ जाए। वो भी कोई और नहीं मैं खुद कह रहा हूं कि ये स्लिप ऑफ टंग था, उस समय तो उसमें अफसोस की क्या बात है। कोई बात नहीं ये स्लिप ऑफ टंग था। इसमें नियत देखिए, नियत तो अच्छी थी।

कौन हैं शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा 2014 में भाजपा के टिकट पर बिहार की पटना साहिब संसदीय सीट से सांसद थे। पार्टी में रहते हुए उन्होंने कई बार पीएम मोदी पर सीधा हमला किया और विपक्षी नेताओं के साथ मंच शेयर किया जिसके बाद भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। टिकट कटने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए और कांग्रेस के टिकट पर एक बार फिर से पटना साहिब संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के रविशंकर प्रसाद से है।