
महाशिवरात्रि हिंदुस्तान के बड़े त्योहारों में से एक है। इस दिन शिवालयों में महादेव के अभिषेक के लिए भीड़ उमड़ती है। घरों पर भी लोग कई अनुष्ठान करते हैं और विधि विधान से पूजा कर भोग लगाते हैं। मान्यता है कि यह भोग महादेव को प्रसन्न करता है। इस साल 8 मार्च को महाशिवरात्रि है। इससे पहली जानते हैं उन भोगों के बारे में जिसे महादेव को अर्पित कर आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं।
महादेव के प्रिय भोग
महाशिवरात्रि पर देशभर में भगवान शिव की पूजा की जाती है, व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि यह व्रत रख कर शिव-पार्वती की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह भी कहा जाता है कि वैसे तो भगवान शिव सिर्फ एक लोटा जल और बेलपत्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भोग हैं जिनसे भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। शिव महापुराण के अनुसार भगवान शिव को खीर, हलवा, सफेद बर्फी, भांग, पंचामृत (दूध, दही, घी, शक्कर, शहद), सूखा मावा प्रिय है। आइये जानते हैं अन्य महादेव के विशेष भोग..
ठंडई
मान्यता है कि भगवान शिव को भांग की बूटी पसंद है। इसलिए महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा में ठंडई का भोग लगाना चाहिए। क्योंकि इसमें भांग भी मिलाई जाती है। यह भोग भोलेनाथ को प्रसन्न कर देती है।
भांग के पकौड़े
भगवान शिव को भांग के पकौड़ों का भी भोग लगाया जा सकता है। इस प्रसाद को बेसन और कुछ सब्जियों के साथ बनाया जाता है। इसमें भांग का पाउडर भी मिलाया जाता है। ध्यान रहे कि इसको बनाते वक्त प्याज-लहसुन को हाथ न लगाएं और न ही इनका इस्तेमाल भगवान से जुड़ी किसी भी चीज में करें।
लस्सी
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को ठंडई के साथ भोग में लस्सी भी चढ़ा सकते हैं। पूजा खत्म होने के बाद इसे खुद ग्रहण करने के साथ दूसरे लोगों को भी प्रसाद के रूप में बांटें।
हलवा
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को हलवा भी चढ़ाया जाता है। ये हलवा आप कुट्टू के आटे या सूजी का बना सकते हैं। भगवान शिव को महाशिवरात्रि के दिन हलवे का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे महादेव खुश होकर भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं।
मालपुआ
मालपुआ भगवान शिव के प्रिय भोग में से एक है। इसमें थोड़ा सा भांग पाउडर भी मिला सकते हैं। आप अगर भांग नहीं मिलाना चाहते तो भी ठीक है।
Published on:
20 Feb 2024 05:56 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
