8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक लारिया के साथ गिरफ्तारी देने सागर पहुंचेंगे शिवराज-भार्गव

यूरिया के संकट के विरोध में धरना

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Alok Pandya

Dec 06, 2019

bhopal_shirraj.png

भोपाल। भाजपा विधायक प्रदीप लारिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, विधायक लारिया और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ सागर पहुुंच कर थाने में गिरफ्तारी देंगे। यूरिया के संकट के विरोध में धरना देने के मामले में नरियावली विधायक प्रदीप लारिया के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

गुरूवार को मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश का किसान एक-एक बोरी खाद के लिए तरस रहा है। ऐसे में किसानों की जायज मांग के लिए आवाज उठाने पर भी पुलिस मामला दर्ज कर रही है। शिवराज ने कहा अगर ऐसा है तो पुलिस प्रदीप लारिया के साथ मुझे भी गिरफ्तार करे।

मंत्रालय में कांग्रेसियों की बैठक-

शिवराज ने कहा कि मंत्रालय में खाद संकट पर बैठक होना चाहिए , लेकिन वहां कंाग्रेस के नगर पालिका अध्यक्षों की बैठक हो रही है। मंत्रालय को कांग्रेस का कार्यालय बना दिया गया है। चंद्र्रप्रभाष शेखर किसी भी संवैधानिक पद पर नहीं है वे मंत्रालय की बैठक में किस हैसियत से शामिल हुए।

मुकदमों से नहीं डरेंगे भाजपा के जनप्रतिनधि - भार्गव

विधायक लारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि सरकार जानबूझ कर भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। लेकिन भाजपा नेता इन मुकदमों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अगले सत्र में यह मुद्दा पूरी ताकत के साथ उठाया जाएगा। भार्गव ने कहा वे शुक्रवार को सागर में लारिया के साथ थाने पहुंचेंगे।