1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों को मंजूरी

त्योहारों से पहले शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, सरकारी कर्मचारियों को भी मिले कई तोहफे...।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Sep 20, 2022

cabinet22.png

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। इसमें दतिया में पुलिस ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने, भरतपुर-जिगना टू लेन डामरीकरण सड़क को भी स्वीकृति मिल गई है।

शिवराज कैबिनेट के मंत्री डा. नरोत्तम मिश्र ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुए अहम फैसलों की जानकारी मीडिया को दी। मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 अक्टूबर को उज्जैन आने और शिव सृष्टि के उद्घाटन को लेकर चर्चा की। आने वाले दिनों में मंत्रियों के दौरे और मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की समीक्षा भी की।

गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि प्रदेश का दूसरा मोटर ड्राइविंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट दतिया में शुरू किया जाएगा। रीवा के बाद दतिया में बनने वाले इस इंस्टीट्यूट के लिए 31.12 करोड़ की लागत आएगी। इस इंस्टीट्यूट के बन जाने से ग्वालियर चंबल संभाग सहित कई जिलों को इसका फायदा मिलेगा। इस इंस्टीट्यूट में टेकनपुर बीएसएफ के अनुभवी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। गृहमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस इंस्टीट्यूट में वाहन चालकों के लिए ट्रेनिंग कोर्स शुरू होगा। 13 पदों पर पुलिस वाहन प्रशिक्षकों की भर्ती होगी। रीवा से कोई पद नहीं लिया जाएगा। यहां के पद बाहर से और आउटसोर्स से भरे जाएंगे।

यह भी हुए अहम फैसले

Story Loader