कांग्रेस की सरकार गिराने की स्क्रिप्ट जब दिल्ली मे लिखी जा रही थी तो भाजपा इस पर भी विचार कर रही थी कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते थे कि शिवराज को फिर से मौका दिया जाए, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह और कुछ नेताओं की इच्छा थी कि इससे लीडरशिप डेवलप नहीं होगी, इसलिए नए चेहरे को मौका मिलना चाहिए।