
Shivraj Singh Chouhan Son Marriage: केन्द्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल की शादी संपन्न हो चुकी है। कुणाल और रिद्धि पवित्र अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध चुके हैं। कुणाल-रिद्धि की शादी की चर्चाएं पूरे देश में हो रही हैं। भोपाल में हुए शादी के भव्य समारोह में देशभर से बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। कुणाल और रिद्धि की शादी भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और नए जोड़े को हर कोई अपना आशीर्वाद दे रहा है।
शादी की रस्में पूरी होने के बाद कुणाल सिंह चौहान जब अपनी नई दुल्हन रिद्धी को पहली बार अपनी ससुराल लेकर पहुंचे तो वहां पर पिता शिवराज सिंह चौहान और मां साधना सिंह ने दिलखोलकर नई बहू का स्वागत किया।
बहू रिद्धी का तिलक करते और आशीर्वाद देते शिवराज सिंह चौहान ने शेयर की तस्वीर
सास साधना सिंह ने दोनों हाथ फैलाकर ससुराल में नई बहू का स्वागत किया
बहू रिद्धी ने हल्दी के हाथ छापकर घर में किया गृहप्रवेश
शादी के मंडप में काफी खूबसूरत नजर आए कुणाल और रिद्धी
शिवराज सिंह चौहान ने खुद बहू रिद्धी के पहली बार ससुराल आने की तस्वीरें ट्वीटकी है। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है..आज रिद्धि हमारे घर में बहू नहीं, बेटी बनकर आई है। उसकी मुस्कान, संस्कार और आत्मीयता ने सबका दिल जीत लिया है। आज जब उसकी विदाई का क्षण आया, तो हमारे दिल भी भर आए। एक पिता के लिए बेटी को विदा करना जितना कठिन है, उतना ही भावुक पल हमारे लिए भी रहा। रिद्धि, बेटा आपके आने से हमारा घर और भी खुशहाल हो जाएगा। आज से आपकी हर खुशी, हर सपने और हर सफलता के लिए हम हमेशा साथ हैं। बेटी रिद्धि, आपका घर में स्वागत है…
Updated on:
16 Feb 2025, 9:18 PM IST
Published on:
16 Feb 2025, 6:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.