11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवराज सिंह चौहान का कद बढ़ा, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सौंपी पार्टी की अहम जिम्मेदारी

शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम रह चुके हैं। शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव के दौरान किसान कर्जमाफी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा था। गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह ने पहली बार पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Jun 13, 2019

shivraj singh

केन्द्रीय राजनीति में शिवराज की एंट्री, अमित शाह ने सौंपी पार्टी की अहम जिम्मेदारी

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को पार्टी में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शिवराज सिंह चौहान को भाजपा के सदस्यता अभियान का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। शिवराज सिंह को ये जिम्मेदारी पार्टी की बैठक में दी गई है। बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा में ऐतिहासिक जीत के बाद गुरुवार को पार्टी के सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में शिवराज सिंह के अलावा, पूर्व सीएम उमा भारती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल थे।


6 जुलाई से शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान
जानकारी के अनुसार, भाजपा अपना सदस्यता अभियान एक बार फिर से शुरू कर रही है। 6 जुलाई से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा। अब बीजेपी का सदस्यता अभियान उनके नेतृत्व में चलेगा। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से मेन स्ट्रीम में आ गए हैं और उनका पार्टी में क़द बढ़ गया है। माना जा रहा है कि इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान की केन्द्रीय राजनीति में एंट्री हो गई है। शिवराज के साथ इस समिति में चार सह-प्रभारी बनाए गए हैं। बता दें कि भाजपा इससे पहले भी सदस्यता अभियान चला चुकी है।


एमपी में पार्टी की हार के बाद बने थे पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा की हार के बाद शिवराज सिंह चौहान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। शिवराज सिंह चौहान तीन बार मध्यप्रदेश के सीएम रहे थे। इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार हुई है। पार्टी को 109 सीटें मिली हैं। जबकि 15 साल बाद कांग्रेस ने 114 सीटों के साथ प्रदेश में सरकार बनाई है। शिवराज के साथ ही भाजपा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया को भी पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।

तीन राज्यों के चुनाव पर फोकस

लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भाजपा अभी से तीन राज्यों मे होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस साल महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। अभी इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार है।