7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमलनाथ की इस तस्वीर को शेयर कर शिवराज ने पूछा- तीसरा हाथ किसका है, यूजर्स बोले- ये गजब कांग्रेसी ही कर सकते हैं

सीएम कमलनाथ ने कृषि कर्जमाफी की उपलब्धि का विज्ञापन दिया है। इस विज्ञापन में कमलनाथ के हाथ के साथ एक तीसरा हाथ भी दिखाई दे रहा है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Jun 23, 2019

kamal nath

कमलनाथ की इस तस्वीर को शेयर कर शिवराज ने पूछा- तीसरा हाथ किसका है, यूजर्स बोले- ये गजब कांग्रेसी ही कर सकते हैं

भोपाल. मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ ( Kamal Nath )ने किसान कर्जमाफी ( Kisan Karj Mafi )को लेकर विज्ञापन दिया है। इस विज्ञापन को लेकर एक बार से प्रदेश सरकार सुर्खियों में आ गई है। इस फोटो में एडिटिंग की गड़बड़ी के कारण ये फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने लगी है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) ने ट्वीट कर सीएम कमल नाथ से सवाल किया है।

शिवराज ने क्या कहा
शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्विटर यूजर के फोटो को रीट्वीट करते हुए मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ से सवाल किया है। शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर पर लिखा है। कमलनाथ जी, ये तीसरा हाथ किसका है? वहीं, जिस ट्विटर यूजर की फोटो को शिवराज सिंह चौहान ने री ट्वीट किया है उस यूजर ने लिखा है। खुशहाल किसान के विज्ञापन में सीएम कमलनाथ को आशीर्वाद दिलाने के चक्कर में की बड़ी चूक। विज्ञापन में लगा दी 3 हाथ के साथ एक महिला की फोटो। 2 अलग-2 फ़ोटो जोड़ने में की गड़बड़ी।


क्या है रियल फोटो
वहीं, बता दें कि कृषि माफी के लिए सीएम कमलनाथ का जो फोटो विज्ञापन में छपा है वह फोटो 28 फरवरी 2019 का है। यह फोटो बैतूल जिले में मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा कृषि कर्ज माफी का प्रमाण पत्र वितरित करने के दौरान लिया गया था। इस फोटो में जो तीसरा हाथ दिखाई दे रहा है वह पंचायत और ग्रामीण मंत्री कमलेश्वर पटेल का हाथ है। यह फोटो लोकसभा चुनाव के पहले लिया गया था।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- तीसरा हाथ भ्रष्टाचार का है उसी से तो सारे भ्रष्टाचार होते हैं दिखाने के लिए कुछ और करने के लिए कुछ। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- कांग्रेस वालो का हर जगह घोटाला चलता है। एक यूजर ने लिखा- ये गजब कांग्रेसी ही कर सकते हैं।