Kartikey Singh Chouhan Wedding : मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम व वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे शादी के बंधन में बंध गए है। 6 मार्च को अमानत और कार्तिकेय सिंह (Kartikey Singh Chouhan Wedding) ने अग्नि को साक्षी मानकर सात वचन लिए। सात फेरे पूरे करने के बाद शिवराज सिंह ने दोनों को आठवां वचन दिलाया। इस वचन का नाम है ‘प्रकृति की सेवा का प्रण।’ पिता द्वारा दिलाए गए वचन में जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ सहित अन्य मंगल अवसरों पर पौधरोपण की बात कही गई है।