
abu salem latest news, who is Abu Salem, Abu Salem, Abu Salem Photo, Videos on Abu Salem, Abu Salem life in jail,1993 Mumbai Blasts,Abu Salem Biography, Abu Salem Affair, Abu Salem Wife, Shocking Facts about life of Abu Salem, Abu Salem Love Story, Abu Salem and Monika Bedi, Abu Salem son, Abu salem samira jumani, Abu Salem Interview, Novel on Abu Salem life, Abu Salem House
भोपाल। मुंबई बम विस्फोट कांड में दोषी अबू सलेम अब उम्र कैद अबू सलेम की लाइफ से एक अफसर इतना इम्प्रेस हुआ कि उसने उस पर नॉवल लिख डाला। यही नहीं इस अफसर ने भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदी बनकर रह चुके अबू सलेम से मिलने की भी बहुत कोशिश की। लेकिन इसके लिए उन्हें अनुमति नहीं मिल सकी। जानें कौन है ये शख्स जिसकी किताब में खुलेंगे अबू सलेम के कई राज...
अबू सलेम की लाइफ से अट्रैक्ट होने वाले इस अफसर का नाम है नियाज अहमद खान। नियाज मध्यप्रदेश के गुना जिले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट हैं। आपको बता दें कि नियाज अब तक चार नॉवल लिख चुके हैं। डॉन अबू सलेम और उसकी प्रेमिका एक्ट्रेस मोनिका बेदी पर लिखा गया उनका यह पांचवा नॉवल है।
लव स्टोरी पर लिखा नॉवेल
नियाज के अट्रैक्शन की हद ये थी कि वे कभी अबू सलेम से नहीं मिले और न ही कभी उससे उनकी बात हो पाई, लेकिन फिर भी उन्होंने उनकी लव लाइफ को लेकर एक नॉवेल पूरा लिख लिया है।
खबरें पढ़ते जागी जिज्ञासा
अबू सलेम के बारे में अखबारों और समाचार मैग्जीन्स में पढऩे के बाद नियाज के मन में सलेम की लाइफ जानने की जिज्ञासा पैदा होने लगी थी। वे ये सोचकर ही हैरान हो जाते थे कि जिसके पिता एक क्रिमिनल लॉयर हैं और मां पूरी तरह से धर्म-कर्म में तल्लीन रहने वाली, ऐसे माता-पिता की संतान ने एक डॉन का रूप कैसे ले लिया। मन में आने वाले ऐसे ही सवाल उन्हें अबू सलेम की लाइफ के प्रति जिज्ञासा पैदा करते थे।
और नॉवल में सिमट आई सलेम की लव स्टोरी
इन सवालों के जवाब ढूंढने निकले नियाज को अबू सलेम की जिंदगी को लेकर कई इंट्रेस्टिंग इंफॉर्मेशन मिलीं। जिनमें से एक थी अबू सलेम की लव लाइफ। नियाज ने सलेम की लव स्टोरी पर किताब लिखने की तैयारी की। लव डिमांड ब्लड नाम से उन्होंने साधारण किताब नहीं बल्कि सलेम की लव लाइफ का नॉवेल लिख डाला है। 380 पेज का ये नॉवल पूरी तरह से थ्रिलर है। फरवरी-मार्च 2018 में यह किताबी बाजार में आसानी से मिल जाएगा।
नॉवल में खुलेंगे चौंका देने वाले कई राज, पढ़ें ये इंट्रेस्टिंग फैक्ट..
* अबू सलेम बेहद महत्वाकांक्षी व्यक्तित्व का था।
* वह अपने घर में नहीं रहना चाहता था। वह कुछ बड़ा करना चाहता था।
* यही कारण था कि उसने 13 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था।
* अपने घर आजमगढ़ से वह सीधे दिल्ली चला गया।
* यहां एक मैकेनिक का काम करता रहा।
* फिर एक दिन मुंबई जा पहुंचा।
* यहां जोगेश्वरी में छोटा-मोटा काम करने लगा।
* जोगेश्वरी की जिस दुकान पर अबू सलेम काम करता था।
* उसी के सामने एक दुकान पर गुजरात का नामी स्मगलर बैठता था अजीज टिंगा।
* अजीज टिंगा उसी दुकान से अबू सलेम को नोटिस करता रहता था।
* एक दिन सलेम ने टिंगा से पूछा तुम मुझे क्यों देखते रहते हो।
* तब टिंगा ने जवाब दिया कि तुम भविष्य के डॉन नजर आते हो।
* यही वो दिन था जहां से अबू सलेम धीरे-धीरे क्राइम की दुनिया में पहुंच गया।
* दाऊद के साथ मिलकर उसने मुंबई पर राज किया।
* सलेम 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद ढहने के बाद 12 मार्च 1993 को मुंबई में सीरियल ब्लास्ट के बाद ऐसा चर्चित चेहरा बना, जिसने इस कांड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Published on:
08 Sept 2017 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
