16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल एयरपोर्ट पर हुई फिल्म योद्धा की शूटिंग

शूटिंग के लिए सोमवार को भोपाल पहुंचे फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा

2 min read
Google source verification
film_yoddha_shooting.png

भोपाल. फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने धर्मा प्रोडक्शन की एक्शन फिल्म श्रृंखला की पहली फिल्म 'योद्धा' की शूटिंग सोमवार से शुरू की। भोपाल और सीहोर में करीब एक सप्ताह तक इसकी शूटिंग की जाएगी। सिद्धार्थ ने होटल से लिया बड़े तालाब का एक खूबसूरत फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी डाला है।

इधर, सोमवार से राजा भोज एयरपोर्ट पर फिल्म के कुछ दृश्य शूट किए गए। पहले दिन एयरपोर्ट से आने जाने के सीन फिल्माए गए। इसके लिए प्रोडक्शन हाउस ने एयरपोर्ट का एक पूरा इलाका कवर का रखा था। फिल्‍म का निर्देशन नवोदित निर्देशक जोड़ी पुष्कर ओझा और सागर आंब्रे कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग 27 नवंबर से शुरू हो चुकी है। अगले कुछ दिनों में फिल्म शूटिंग से जुड़ने के लिए एक्ट्रेस दीक्षा पाटनी और राशि खन्ना भी भोपाल आएंगी।

यह भी पढ़े: भोपाल में योद्धा फिल्म की शूटिंग, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे

धर्मा प्रोडक्शन की एक्शन फिल्म श्रृंखला की पहली फिल्म 'योद्धा' की शूटिंग के लिए अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा रविवार रात भोपाल पहुंचे। करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बन रही इस फिल्म की भोपाल और सीहोर में शूटिंग होगी। सोमवार से अगले दो दिन तक राजाभोज एयरपोर्ट पर शूटिंग होगी। फिल्म का निर्देशन पुष्कर ओझा और सागर आंगब्रे कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: भोजपुरी फिल्मी स्टार निकला शातिर ठग, यूपी-एमपी में की कई वारदात

गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग 27 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इसे 11 नवंबर को रिलीज किया जाना प्रस्तावित है। फिल्म में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ राशि खन्ना भी हैं जो जल्द ही भोपाल पहुंचेगी। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा रविवार को मुंबई से इंडिगो फ्लाइट से भोपाल पहुंचे थे। और अब भोपाल में ही 3 दिन तक रुकेंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा भोपाल में वे होटल ताज लेक फ्रंट नाइट में स्टे करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग कोलार डैम और भोपाल एयरपोर्ट पर होनी है।