21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें…श्री गणेश के 108 नाम, अर्थों के साथ करें स्तुति

भगवान गणेश के कई नाम हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन बहुत सारे नाम ऐसे भी हैं, जो कम लोग जानते हैं, और उनके अर्थ भी उन्हें नहीं पता होंगे

3 min read
Google source verification

image

rishi upadhyay

Sep 06, 2016

ganesha

ganesha

भोपाल। गणेशोत्सव यानि धर्म, समाज और संस्कृति में प्रथम पूज्य के रूप में मान्य भगवान श्री गणेश की आराधना का उत्सव। लम्बोदर और महाकाय के रूप में वे समृद्धि और खुशहाली के देवता माने जाते हैं। गणनायक के रूप में गणेश वीर सैनिकों के सेनापति हैं। सनातन धर्म में मिट्टी और गोबर के गणेश शुद्धता के प्रतीक हैं। बच्चों के प्रिय देवता के रूप में भी गणेश ही जाने जाते हैं।


ऐसे देवता के जन्मोत्सव पर चौतरफा धूम होना स्वाभाविक है। इसी धूमधाम भरे माहौल में हम आपको हर दिन दे रहे हैं, भगवान श्री गणेश के बारे में कुछ ऐसी जानकारी जो बहुत ही कम लोग जानते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं श्री गणेश के नामों का अर्थ। भगवान गणेश के कई नाम हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन बहुत सारे नाम ऐसे भी हैं, जो कम लोग जानते हैं, और उनके अर्थ भी उन्हें नहीं पता होंगे। अगर आप भी भगवान श्री गणेश के विभिन्न नाम और उनका अर्थ नहीं जानते तो आज जान लीजिए।


श्री गणेश के 108 नामों का अर्थ

1. बालगणपतिसबसे प्रिय बालक
2. भालचन्द्रमस्तक पर चंद्रमा
3. बुद्धिनाथबुद्धि के भगवान
4. धूम्रवणधुंए को उड़ाने वाला
5. एकाक्षरएकल अक्षर
6. एकदन्तएक दांत वाले
7. गजकणहाथी की आंखें
8. गजाननहाथी मुँख वाले
9. गजनानहाथी के मुख वाले
10. गजवहाथी की सूंड वाला
11. गजवक्त्रहाथी जैसा मुंह
12. गणाध्यक्षगणों का मालिक
13. गणपतिगणों का मालिक
14. गौरीसुतमाता गौरी का बेटा
15. लम्बकर्णबड़े कान वाले देव
16. लम्बोदरबड़े पेट वाले
17. महाबलअत्यधिक बलशाली
18. महागणपति देवातिदेव
19. महेश्वरब्रह्मांड के भगवान
20. मंगलमूर्ति शुभ कार्य के देव
21. मूषकवाहन जिसका सारथी मूषक
22. निधिश्वरम धन और निधि के दाता
23. प्रथमेश्वरसब के बीच प्रथम
24. शूपकर्ण बड़े कान वाले देव
25. शुभमशुभ कार्यों के प्रभु
26. सिद्धिदाताइच्छाओं के स्वामी
27. सिद्दिविनायक सफलता के स्वामी
28. सुरेश्वरमदेवों के देव
29. वक्रतुण्डघुमावदार सूंड
30. अखूरथजिसका सारथी मूषक है
31. अलम्पताअनन्त देव
32. अमितअतुलनीय प्रभु
33. अनन्तचिदरुपम अनंत चेतना
34. अवनीशपूरे विश्व के प्रभु
35. अविघ्नबाधाओं को हरने वाले
36. भीमविशाल
37. भूपतिधरती के मालिक
38. भुवनपतिदेवों के देव
39. बुद्धिप्रियज्ञान के दाता
40. बुद्धिविधाताबुद्धि के मालिक
41. चतुर्भुजचार भुजाओं वाले
42. देवादेवसभी भगवान में सर्वोपरी
43. देवांतकनाशकारीबुराइयों और असुरों के विनाशक
44. देवव्रततपस्या स्वीकार करने वाले

ये भी पढ़ें

image
45. देवेन्द्राशिक सभी देवताओं के रक्षक
46. धामिज्क दान देने वाला
47. दूजाअपराजित देव
48. द्वैमातुरदो माताओं वाले
49. एकदंष्टएक दांत वाले


ganesha



संबंधित खबरें


50. ईशानपुत्रशिव के बेटे
51. गदाधरजिसका हथियार गदा
52. गणाध्यक्षिण पिंडों के नेता
53. गुणिनसभी गुणों क ज्ञानी
54. हरिद्रस्वर्ण के रंग वाला
55. हेरम्बमां का प्रिय पुत्र
56. कपिलपीले भूरे रंग वाला
57. कवीशकवियों के स्वामी
58. कीत्ति:यश के स्वामी
59. कृपाकरकृपा करने वाले
60. कृष्णपिंगाश पीली भूरी आंखवाले
61. क्षेमंकरीमाफी प्रदान करने वाला
62. क्षिप्रा आराधना के योग्य
63. मनोमयदिल जीतने वाले
64. मृत्युंजयमौत को हरने वाले
65. मूढ़ाकरम जिन्में खुशी का वास
66. मुक्तिदायीशाश्वत आनंद के दाता
67. नादप्रतिष्ठित जिसे संगीत से प्यार हो
68. नमस्थेतुसभी बुराइयों और पापों पर विजय प्राप्त करने वाले
69. नन्दनभगवान शिव का बेटा
70. सिद्धांथसफलता और उपलब्धियों की गुरु
71. पीताम्बरपीले वस्त्र धारक
72. प्रमोदआनंद
73. पुरुषअद्भुत व्यक्तित्व
74. रक्तलाल रंग के शरीर वाला
75. रुद्रप्रियशिव के चहेते
76. सर्वदेवात्मन सभी स्वर्गीय प्रसाद के स्वीकार्ता
77. सर्वसिद्धांतकौशल और बुद्धि के दाता
78. सर्वात्मनब्रह्मांड के रक्षक
79. ओमकारओम के आकार वाला
80. शशिवणरंग चंद्रमा को भाता हो
81. शुभगुणकानन सभी गुण के गुरु
82. श्वेताजो सफेद रंग में शुद्ध है
83. सिद्धिप्रियइच्छापूर्ति वाले
84. स्कन्दपूर्वकार्तिकेय के भाई
85. सुमुखशुभ मुख वाले
86. स्वरुपसौंदर्य के प्रेमी
87. तरुणजिसकी कोई आयु न हो
88. उद्दण्डशरारती
89. उमापुत्रपार्व के बेटे
90. वरगणपति अवसरों के स्वामी
91. वरप्रद इच्छाओं के अनुदाता
92. वरदविनायक सफलता के स्वामी
93. वीरगणपति वीर प्रभु
94. विद्यावारिधिबुद्धि की देव
95. विघ्नहरबाधाओं को दूर करने वाले
96. विघ्नहर्ताबुद्धि की देव
97. विघ्नविनाशन बाधाओं के नाशक
98. विघ्नराजसभी बाधाओं के मालिक
99. विघ्नराजेन्द्र बाधाओं के भगवान
100. विघ्नविनाशाय बाधाओं के नाशक
101. विघ्नेश्वरबाधाओं के हरने वाले
102. विकटअत्यंत विशाल
103. विनायकसब का भगवान
104. विश्वमुख ब्रह्मांड के गुरु
105. विश्वराजासंसार के स्वामी
105. यज्ञकायसभी पवित्र और बलि को स्वीकार करने वाला
106. यशस्करप्रसिद्धि, भाग्य के स्वामी
107. यशस्विनसबसे लोकप्रिय देव
108. योगाधिपध्यान के प्रभु

ये भी पढ़ें

image