15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्रालय में बड़ी चोरी! मंत्री के कैबिन से चांदी की मूर्तियां गायब, 1 महीने बाद भी नहीं मिला सुराग

silver idols stolen: भोपाल स्तिथ मंत्रालय में आग की घटना के एक साल बाद अब मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कैबिन से गणेश और लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियां चोरी होने का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

May 30, 2025

silver idols stolen from cabin of minister Govind Singh Rajput in ministry in bhopal news

मंत्री के कैबिन से चांदी की मूर्तियां गायब चोरी (सोर्स: पत्रिका फाइल फोटो और गोविन्द सिंह राजपूत एक्स हैंडल)

bhopal news: मध्य प्रदेश के मंत्रालय में आग लगने की घटना के एक वर्ष बाद अब चोरी की वारदात सामने आई है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मंत्रालय में स्थित कैबिन में रखी चांदी की गणेशजी और लक्ष्मी जी की मूर्ति चोरी (silver idols stolen) हुई है। घटना डेढ़ महीने पहले की बताई जा रही है। अब तक चोर का सुराग नहीं लगा। उधर, मंत्री ने भी एफआइआर दर्ज नहीं कराई। हालांकि मंत्रालय सुरक्षा अधिकारी के स्तर पर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। अब तक सीसीटीवी कैमरे के दर्जनों फुटेज खंगाले जा चुके हैं। कुछ के बयान भी लिए हैं।

दूसरे फ्लोर पर था मंत्री का कैबिन

मंत्रालय परिसर में बनी एनेक्सी-2 में दूसरे फ्लोर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कार्यालय है। यहां पूजा स्थल पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मीजी की मूर्ति रखी थी। डेढ़ माह पूर्व जब मंत्री पूजा कर रहे थे, तब उन्हें मूर्तियां नहीं दिखीं। उन्होंने स्टाफ में शामिल कर्मियों से पूछताछ की। पता नहीं चला तो मंत्रालय सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा को सूचना दी। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना कब हुई, इसकी वास्तविक जानकारी नहीं मिली। तब भी मंत्री के कैबिन के आसपास देखे गए सफाईकर्मियों, मंत्री के स्टाफ व अन्य लोगों से पूछताछ की।

यह भी पढ़े - आंधी-मूसलाधार बारिश के साथ आ रहा मानसून, एमपी में सबसे पहले यहां देगा दस्तक!

सीसीटीवी में भी नहीं मिला कोई सुराग

सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन अब तक चोरी का सुराग नहीं लगा। मंत्रालय के अंदर ज्यादातर मंत्रियों के कार्यालय खुले रहते हैं। इन्हें बंद करने की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि ज्यादातर मंत्री सप्ताह में एक या दो दिन ही मंत्रालय स्थित कार्यालय पहुंचते हैं। कुछ तो केवल कैबिनेट बैठक वाले दिन ही पहुंच पाते हैं। पूर्व में मंत्रालय की ओर से गाइडलाइन जारी की गई थी कि जब कार्यालयों में कामकाज बंद हो तो उन्हें लॉक कर दिया जाए, लेकिन ज्यादातर मंत्रियों का स्टाफ इसका पालन नहीं कर रहा है।

फाइलें हो चुकीं खाक

मंत्रालय परिसर में स्थित पुराने भवन के पांचवें माले पर मार्च 2024 में भीषण आग लगी थी। इसमें हजारों फाइलें जलकर खाक हो गई थीं। जांच के लिए कमेटी बनाई थी, जो आग लगने के कारणों से साफतौर बता नहीं पाई। हालांकि शॉर्ट सर्किट, खराब केबल व उपकरणों पर ठीकरा फूटा था। उक्त घटना से लेकर अब तक पुराने भवन के पांचवें फ्लोर का रिनोवेशन चल रहा है।