2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्काई डाइविंग फेस्टिवल: आप भी लगा सकते हैं 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग

प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट एवं जी-20 सम्मेलन में आने वाले अतिथि भी शामिल हो पाएंगे...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 29, 2022

mpt1.png

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्काई डाइविंग फेस्टिवल के दूसरे संस्करण की शुरुआत 5 जनवरी से उज्जैन के दताना एयरस्ट्रिप में होने जा रही है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ओर से प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए स्काई डाइविंग फेस्टिवल का समापन 15 जनवरी को होगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट एवं जी-20 सम्मेलन के लिए प्रदेश में मौजूद रहने वाले अतिथि भी इस एडवेंचर गतिविधि का आनंद ले सकेंगे। इसका संचालन ष्ठत्रष्ट्न एवं USPA प्रमाणित संस्था स्काई-हाई इंडिया द्वारा किया जा रहा है। स्काई डाइविंग करने का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक है।

बुकिंग www. skyhighindia. com पर की जा सकती है । प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक, मप्र टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि स्काईडाइविंग फेस्टिवल के पहले संस्करण सफल रहा था। इसी को देखते हुए अब दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उज्जैन में उच्च मानकों के साथ प्रशिक्षित कर्मियों की मदद से रोमांच प्रेमी स्काई डाइविंग का आनंद ले सकेंगे। 10 हजार फीट की ऊंचाई से महाकाल की नगरी को देखने का रोमांच प्राप्त करेंगे।

शुक्ला भी कर चुके हैं स्काई डायविंग

आइएएस ऑफिसर शिवशेखर शुक्ला स्काई डायविंग कुछ माह पहले स्काई डायविंग का परीक्षण कर चुके हैं। इसी सिलसिले में पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव (principal secretary, tourism and culture Sheo Shekhar Shukla) शिवशेखर शुक्ला ने सुरक्षा और कंपनी के मापदंडों को बारीकी से परखा। शुक्ला ने इस जोखिम और रोमांच का अनुभव लिया। वे हरियाणा में स्काई डायविंग को समझने और कई सवालों के जवाब लेने गए थे। उन्होंने आसमान में 10 हजार फीट की ऊंचाई से मौत से सामना किया और छलांग लगाकर इसके रोमांच को परखा।

यह भी पढ़ेंः

एक IAS अफसर ने 10 हजार फीट की ऊंचाई से लगाई जंप, वीडियो हुआ वायरल

skydiving- आसमान से आप भी लगा सकतें हैं छलांग, यहां शुरू हुई रोमांचक स्काई डाइविंग

Story Loader