8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका प्रॉपर्टी फेयर : छोटे निवेशक सिर्फ 5 लाख रुपए में खरीद सकेंगे अपने पसंद की प्रॉपर्टी

14 अप्रैल 2022 से 15,16,17 अप्रैल तक शहर के बिट्टन मार्केट में पत्रिका प्रॉपर्टी फेयर, मेले में डिस्प्ले होने वाले प्रोजेक्ट रेरा से होंगे एप्रूव्ड।

2 min read
Google source verification
News

पत्रिका प्रॉपर्टी फेयर : छोटे निवेषक सिर्फ 5 लाख रुपए में खरीद सकेंगे अपने पसंद की प्रॉपर्टी

भोपाल. महंगाई के इस दौर में निवेश करने के कई ऑप्शन हैं, जो बढ़ते समय के साथ आपको कई गुना ज्यादा मुनाफा दे सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पत्रिका के प्रॉपर्टी एक्सपो की, जहां इस बार न्यूनतम 5 लाख रुपए की प्रॉपर्टी भी खरीदने का मौका ग्राहकों को मिलेगा। 14 अप्रैल से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बिट्टन मार्केट में शुरू होने जा रहे इस मेले में शहर के करीब दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित डेवलपर्स प्लॉट, फ्लैट, डुप्लेक्स, विलाज तथा कमर्शियल प्रॉपर्टी लेकर हाजिर हो रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी प्रॉपर्टी फेयर में सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंक भी आ रहे हैं, जो फटाफट आपको फायनेंस करने में मदद करेंगे।

एक्सपर्ट का कहना है कि, इस बार बिल्डरों ने प्रॉपर्टी के रेट काफी नीचे कर दिए हैं। उनका कहना है कि, कोरोना काल में लोग प्रॉपर्टी में निवेश नहीं कर पाए या कि मनपसंद प्रॉपर्टी नहीं खरीद पाए। ऐसे लोगों के लिए खासकर अपने मुनाफे में कटोती करके प्रॉपर्टी बेचने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें- महिला अपराध कम करने में भोपाल को मिला पहला स्थान, छेड़छाड़ के मामलों में 41% की कमी


फेयर की तैयारी अंतिम चरण में

बिड्डन मार्केट स्थित ग्राउंड में लगने वाले प्रॉपर्टी फेयर की तैयारियां अंतिम चरण में है। यहां एयरकंडीशनर डोम लगाया जा रहा है ताकि मेले में आने वाले विजिटर्स को गर्मी का अहसास नहीं होगा। मेला स्थल पर लग रहे डोम में एक-दो दिन में डेवलपर्स के स्टॉल भी लगना शुरू हो जाएगा। विधिवत उद्घाटन 14 अप्रैल को शाम 5 बजे से होगा।


रेडी पजेशन वाली प्रॉपर्टी की मांग

डेवलपर्स ने पत्रिका से चर्चा में बताया कि, आज की व्यस्त लाइफस्टाइल में समय का बड़ा अभाव हो गया है, ऐसे में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ज्यादातर लोग तैयार मकान ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसी प्रॉपर्टी लेने के कई फायदे भी है। सीधे पूजन करके गृह प्रवेश किया जा सकता है। प्रॉपर्टी फेयर में इस तरह की प्रॉपर्टी की ज्यादा डिमांड रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। आयोजकों के मुताबिक प्रॉपर्टी फेयर में हर घंटे पर ड्रॉ की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही मेगा ड्रॉ भी निकाला जाएगा। कुल मिलाकर एक ही छत के नीचे संपत्ति खरीदने का यह सबसे अच्छा अवसर रहेगा।

1 मिनट में जीप के कर दिए टुकड़े-टुकड़े, अगले ही मिनट में जोड़ दिए सभी पार्ट्स, हैरान कर देगा वीडियो