10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मार्टसिटी: आम को भूले, पॉश एरिया में साढ़े ७ करोड़ में करेंगे पॉलिश

शहर की सबसे पॉश कॉलोनी ई-१ की गलियों के विकास में खर्च होंगे साढ़े छह करोड़ रुपए

2 min read
Google source verification
news

smart city

भोपाल. राजधानी की सबसे व्यवस्थित और पॉश कॉलोनी अरेरा ई-१ की स्मार्टसिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अब साढ़े छह करोड़ रुपए से पॉलिश करेगा। १० हजार वर्गफीट तक के दायरे में फैले बंगलों वाली ये कॉलोनी पहले से ही साफ और सुव्यवस्थित है। अब यहां की गलियों में मार्बल स्टोन लगाकर चमकाया जाएगा। इतना ही नहीं यहां पार्क को पहले से अधिक बेहतर करने के साथ गलियों में प्रवेश पर पॉवर ऑपरेटिंग गेट लगाए जाएंगे। हाईटेक स्ट्रीट लाइट लगा दी जाएंगी। स्मार्टसिटी ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। ६.४७ करोड़ रुपए की अनुमानित लागत के साथ संभवत: मई में काम शुरू कर दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि फरवरी २०१९ तक ये पॉश कॉलोनी निखर जाएगी।

७० लाख रुपए सिर्फ टाइल्स पर

ई-१ की पॉलिश करने मार्बल से लेकर तमाम महंगी टाइल्स का उपयोग किया जाएगा। करीब आधा दर्जन वैरायटीज की टाइल्स लगाई जाएगी। इनकी लागत ७० लाख रुपए तय की गई है।

८० हजार रुपए की पेटिंग
यहां गलियों की दीवारों को सुंदर करने के लिए वॉल पेंटिंग कराई जाएगी। इसका कुल खर्च ८० हजार रुपए तय किया गया है। घरों से लेकर पार्क और गलियों की दीवारों की पुताई कलात्मक ही होगी।

आमजन के लिए स्मार्ट लाइट सपना
स्मार्टसिटी के पहले प्रोजेक्ट्स में स्मार्ट लाइट शामिल था। दावा था कि शहर की करीब ३२ हजार स्ट्रीट लाइट्स को स्मार्ट किया जाएगा। अभी ६० फीसदी क्षेत्र यानी करीब २० हजार लाइट्स नहीं लगी है और एक साल पहले ही समय सीमा पूरा हो चुका है। मुख्यमार्गों और चौराहों पर ही स्मार्ट लाइट फिट हो पाई हैं।

अविकसित को छोड़ पहले से विकसित पर नजर
- स्मार्टसिटी डेवलपमेंट कारपोरेशन ने पहले से ही बेहतर न्यू मार्केट की गलियों में खर्च किया, लेकिन आज भी यहां दिक्कत ही है।
- दस नंबर मार्केट के विकास में राशि लगाई, लेकिन कहीं नजर नहीं आ रही।
- अब सबसे पॉश एरिया ई-१ में खर्च किया जा रहा है

नोट- अब तक शहर के अविकसित और पिछड़े क्षेत्रों को विकास में शामिल तक नहीं किया गया है।

स्मार्टसिटी पूरे शहर में विकास के काम कर रही है। विकसित और अविकसित दोनों तरह के क्षेत्रों को दुरुस्त किया जा रहा है।

- चंद्रमौलि शुक्ला, सीईओ स्मार्टसिटी