18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंधिया-कमलनाथ से ज्यादा दिग्विजय के फॉलोअर्स, टॉप पर शिवराज सिंह चौहान

सोशल मीडिया मौजूदा समय में प्रचार का एक सशक्त माध्यम बन गया है।

2 min read
Google source verification
mp election 2018

सिंधिया-कमलनाथ से ज्यादा दिग्विजय के फॉलोअर्स, टॉप पर शिवराज सिंह चौहान

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रैलियां, रोड शो और जनसभाओं के साथ-साथ सोशल मीडिया में प्रचार हो रहा है। कांग्रेस नेता सोशल मीडिया में सरकार के खिलाफ हमले कर रही है तो वहीं भाजपा सोशल मीडिया के सहारे योजनाओं को जनता तक पहुंचा रही है। सोशल मीडिया मौजूदा समय में प्रचार का एक सशक्त माध्यम बन गया है। सोशल मीडिया में नेताओं की लोकप्रियता का अंदाजा भी लगाया जाता है। जिस नेता के जितने ज्यादा फॉलोअर्स वो उतना भी अधिक लोकप्रिय माना जाता है।

किस नेता के कितने फॉलोअर्स
शिवराज सिंह चौहान: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोशल मीडिया के कभी माध्यमों का प्रयोग करते हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान सोशल मीडिया में एक्टिव भी रहते हैं। शिवराज सिंह को फेसबुक में 4,198,925 लोग फॉलो करते हैं। ट्विटर में 4,926,896 और इंस्टाग्राम में 160,534 लोग फॉलो कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने मार्च 2013 में ट्विटर ज्वाइन किया था और वह अब तक करीब 22,956 ट्वीट कर चुके हैं।

कमलनाथ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी सोशल मीडिया में सक्रिय है। ट्विटर में @OfficeOfKNath के नाम से कमलनाथ का ट्विटर एकाउंट है। कमलनाथ ने अप्रैल 2016 में ट्विटर ज्वाइन किया है। अभी तक उन्होंने 1700 ट्वीट किए हैं और 110,889 लोग फॉलो करते हैं। जबकि फेसबुक में 143,490 लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया: चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और 2018 में मुख्यमंत्री पद के प्रमुथ दावेदारों में से एक ज्योतिरादित्य सिंधिया सोशल मीडिया में बहुत सक्रिय हैं। सिंधिया नवबंर 2014 में ट्विटर ज्वाइन किया था। 1,257, 738 उनके फॉलोअर्स हैं जबकि उन्होंने 3,245 ट्वीट किए हैं। फेसबुक में 363,571 लोग सिंधिया को फॉलो करते हैं।

दिग्विजय सिंह: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया से ज्यादा सक्रिय हैं। दिग्विजय सिंह ने सितंबर 2011 में ट्विटर ज्वाइन किया था। अब तक 854,227 फॉलोअर्स हैं जबकि उन्होंने 22,581 ट्वीट किए हैं। फेसबुक में दिग्विजय सिंह को 1,029,264 लोग फॉलो करते हैं।

शिवराज सबसे आगे: सोशल मीडिया में कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंघिया के मुकाबले में शिवराज सिंह चौहान आगे हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह फॉलोअर्स के मामले में सिंधिया औऱ कमलनाथ से काफी आगे हैं।