जानकारी के अनुसार, राजधानी के बागसेवनिया स्थित पुरानी बस्ती में आईटीआई सेकंड ईयर के छात्र ने शनिवार दोपहर को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उसका इंटरनेट पैक खत्म हो गया था। उसने सुबह में मां से बोला कि मोबाइल में इंटरनेट पैक डलवा दीजिए। इस दौरान मां ने उसे समझाया कि लॉकडाउन की वजह से पैसों की किल्लत है। 3 महीने की जगह 1 महीने का करवा दूंगी।