9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनू सूद ने यूक्रेन से निकलने में की मदद, मेडिकल स्टूडेंट ने कहा थैंक्यू…

प्रदेश की सृष्टि सिंह ने वीडियो जारी कर कहा थैंक्यू

less than 1 minute read
Google source verification
sonu_sood.png

भोपाल. रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय मेडिकल छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन गंगा चला रहा है। इसी बीच एक बार फिर अभिनेता सोनू सूद की ने यूक्रेन में फंसी एक भारतीय छात्रा को मदद कर भारत आने में सफल रहे। अभिनेता सोनू सूद को धन्यवाद देते हुए मध्य प्रदेश के रीवा जिले की छात्रा ने वीडियो जारी किया है।

छात्रा सृष्टि सिंह के वीडियो को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय सिंह राहुल ने भी सोशल मीडिया में शेयर किया है। रूस - यूक्रेन युद्ध में हजारों भारतीय छात्र फंसे गए हैं, उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार ने भी ऑपरेशन गंगा चलाया है। और चार केंद्रीय मंत्रियों को भी पूर्वी यूरोप के देशों में भे दिया है।

यह भी पढ़ें : बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पति-पत्नी में जमकर मारपीट

इसी बीच छात्रा सृष्टि सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है वह यूक्रेन से निकलकर बुडापेस्ट के लिए ट्रेन में बैठी तो ठीक उसी समय उसने यह वीडियो बनाया है। वीडियो में सृष्टि सिंह ने सोनू सूद की टीम से मिली मदद के के लिए अभिनेता सूद की जमकर प्रशंसा की है। छात्रा ने वीडियो कहा, सोनू सूद की टीम ने हमें बहुत मदद की, हर समय हमें गाइड किया...

कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने भी छात्रा का वीडियो शेयर करते हुए अभिनेता सोनू सूद और उनकी टीम को बधाई दी है। इससे पहले भी विध्य अंचल में कई जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सोनू सूद चर्चाओं में रहे हैं। कुछ दिन पहले ही हादसे का शिकार तीन लोगों का भी इलाज करा रहे हैं। वही कोरोना वायरस संक्रमण के समय साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद कर सुर्खियों में आ गए थे।