
बेहद खास हैं ये राशियां, धन-वैभव से लेकर हर मामले में रहता है मां लक्ष्मी का खास आशीर्वाद!
भोपाल। अपने भविष्य से जुड़ी कई बातों के बारे में जानने के लिए मनुष्य हमेशा ही लालायित रहता है। इसके लिए ज्योतिष शास्त्र को सबसे सटीक तरीका माना जाता है।
जानकारों के अनुसार ज्योतिष शास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसके द्वारा भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। ज्योतिष के जानकार आरके शर्मा का कहना है कि ज्योतिष शास्त्र में ऐसी 4 राशियों के बारे में बताया गया है जिसमें धन-वैभव के कारक शुक्र अधिकतर शुभ स्थिति में रहते हैं। इसलिए इन रशियों से संबंध रखने वाले जातकों पर धन की देवी लक्ष्मी खास मेहरबान रहतीं हैं।
ऐसे में इन राशिवालों को जीवन में धन-वैभव का वरदान मिलता है। शर्मा के अनुसार 12 राशियों में से ये वे चुनिंदा और भाग्यशाली राशियां हैं, जिनपर जीवनभर महालक्ष्मी का आशीर्वाद रहता है। जिसके चलते इनके घर कभी धन की कमी नहीं होती या यूं कहें इस राशि के लोग कम परिश्रम में भी अधिक धन कमा लेते हैं।
ये हैं वे 4 राशियां...
- वृषभ राशि : वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं जिसके कारण से इस राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह का खास प्रभाव रहता है। शुक्र ग्रह को धन, वैभव, रोमांस और विलासिता का कारक माना जाता है।
वृषभ राशि वालों को जीवन में किस्मत कई मौके देती है अमीर बनने के और वो उसे भुनाने में कभी नहीं चूकते। ये लोग कभी धन की कमी के कारण परेशानी में नहीं आते। ऐसे में जिस किसी की राशि वृषभ राशि होती है वह सुख और वैभव में अपना जीवन बिताता है।
- कर्क राशि : कर्क राशि के लोगों में लग्जरी चीजों को पाने की प्रबल इच्छा रहती है। यदि ये बचपन में गरीब भी रहे हो तो भी मेहनत कर एक अच्छे मजबूत मुकाम पर पहुंच जाते हैं।
वैसे तो इनके पास धन की कभी कमी नहीं रहती, लेकिन ये मेहनत करने से भी नहीं चूकते। इस राशि के जातकों का भाग्य हमेशा उनके साथ रहता है इस कारण इनमें अमीर बनने के सारे गुण मौजूद रहते हैं।
- सिंह राशि : इस राशि के जातक अपनी नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। इनमें लीड करने की आदत होती है। ये अकेले ही सौ के बराबर माने जाते हैं। धन के पीछे नहीं भागने के बावजूद ये अपनी लग्जरी जरूरतों को पूरा करने के लिए मेहनत जरूर करते हैं। यही मेहनत इन्हें एक दिन दौलत और शौहरत दिलाती है।
- वृश्चिक राशि : इस राशि के जातक बहुत खास होते हैं। इनमें भौतिक चीजों को पाने की लालसा बहुत होती है। यदि इन्हें कोई चीज एक बार पसंद आ जाए तो फिर उसे पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते। इसके लिए वो कड़ी मेहनत करते हैं। अमीर बनने के लिए ये खूब पसीना बहाने को भी तैयार रहते हैं।
करोड़ो में एक होती हैं ये 3 राशि की लड़कियां...
हर लड़के की ये चाहत होती है कि उसकी शादी जिस भी लड़की से हो वो किस्मत वाली हो। इस संबंध में शर्मा कहते हैं कि 3 राशियों वाली लड़कियां खास ऐसी होती हैं- जिनके पास पैसा, गाड़ी और बंगले की कोई कमी नहीं होती।
वहीं यह भी कहा जाता है कि इन राशि की लड़कियों की शादी करने से देरी नहीं करनी चाहिए।
- मेष राशि : इस राशि की लड़कियां अच्छे स्वभाव की होती हैं और दिल की बहुत साफ होती हैं। ये लड़कियां अपने साथी से बहुत प्यार करती हैं। इस राशि की लड़कियों के पास कभी पैसों की कमी नहीं होती है। ये लड़कियां अपने साथी के लिए बहुत वफादार होती हैं और जरुरत पड़ने पर उनका पूरा साथ भी देती हैं।
- कर्क राशि : इस राशि की लड़कियां अपने दम पर जीवन में बहुत कुछ हासिल कर लेती हैं। ऐसी लड़कियां आपने जीवनसाथी के लिए बहुत ईमानदार साबित होती हैं। यह लड़कियां भावनात्मक भी होती हैं साथ ही हर तरह से उनकी ख़ुशी का भी ध्यान रखती हैं।
- सिंह राशि : इस राशि की लड़कियां स्वभाव से बहुत गुस्सैल होती हैं। इनका स्वभाव भी सिंह जैसा होता है। लेकिन ये लड़कियां दिल की अच्छी और साफ होती हैं साथ ही अपने पार्टनर को बहुत प्यार करने वाली होती हैं। ये अपने जीवन में कुछ ऐसे फैसले लेती हैं, जो इनकी पहचान भी बनते हैं।
ये पौधा आपकी राशि के लिए है फायदेमंद!...
क्या आप जानते हैं कि हमें केवल आसपड़ोस ही नहीं बल्कि पेड़ पौधे भी काफी हद तक प्रभावित करते है। ये पेड़ पौधे न केवल हमारे भाग्य बल्कि और भी कई मामलों में हमें प्रभावित करते है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार हर राशि के लिए अपना एक खास पौधा होता है, जो उस राशि को काफी प्रभावित करते हुए, उस राशि के जातकों के लिए काफी फायदेमंद होता है। माना जाता है कि यदि आप उचित स्थान पर अपनी राशि अनुसार ये पेड़ या पौधे लगाएंगे तो आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। ये पौधे आपके जीवन में आईं सभी तरह की परेशानियां दूर कर सकते हैं।
जानिये किस राशि के लिए कौन सा पौधा...
1. मेष राशि : इस राशि के स्वामी मंगल हैं और इस राशि के लिए आम का पौधा लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इसके अलावा आंवले का पेड़ भी जीवन में खुशियां भर सकता है। माना जाता है कि आम का पौधा लगाने से व्यक्ति की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
2. वृषभ राशि : इस राशि का स्वामी शुक्र है और इस राशि के जातक को गूलर, अशोक और जामुन का पौधा लगाना चाहिए। यह पौधा इस राशि के जातक के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। माना जाता है कि इससे पूर्व जन्म के दोषों का भी नाश हो जाता है।
3. मिथुन राशि : मिथुन राशि का स्वामी बुध है और इस राशि के जातक के लिए बरगद का पेड़ लगाना लाभदायक हो सकता है। माना जाता है कि यह त्रिदोष अर्थात तीनों तरह के दोष दूर करता है, इसके साथ ही इससे शत्रु भय का भी विनाश हो जाता है।
4. कर्क राशि : इस राशि का स्वामी चन्द्र होने के कारण जातक को पीपल या आंवले का पौधा लगाना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। माना जाता है कि इससे कफजन रोगों का नाश होता है, साथ ही चन्द्र मानसिक शांति देता है।
5. सिंह राशि : इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लिए बरगद या जामुन का पेड़ लगाना फायदेमंद हो सकता है। माना जाता है कि इससे पित्त संबंधी रोगों का नाश होता है और व्यक्ति की बौद्धिक प्रगति होती है।
6. कन्या राशि : कन्या राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के जातक को बेल और अमरूद का पौधा लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे वात संबंधी रोग का नाश होता है, साथ ही शत्रु का भय नहीं रहता।
7. तुला राशि : इस राशि का स्वामी शुक्र होता है, अत: जातक को मौलसिरी, चीकू या अर्जुन का वृक्ष लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे भी वात संबंधी रोग का नाश होता है, साथ ही पूर्व जन्म के दोषों से मुक्ति मिलती है।
8. वृश्चिक राशि : इस राशि का स्वामी मंगल है। वृश्चिक राशि के जातक को नीम या खैर का वृक्ष लगाना लाभदायक सिद्ध होगा। माना जाता है कि इससे भी वात रोगों का नाश होता है, साथ ही व्यक्ति की प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
9. धनु राशि : इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। इस राशि के जातक को कदंब या गुग्गल का वृक्ष लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे पित्त संबंधी रोगों का नाश होकर ज्ञान में वृद्धि होती है।
10. मकर राशि : मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के जातक के लिए कटहल लाभदायक सिद्ध होगा। माना जाता है कि इससे त्रिदोष अर्थात अर्थात तीनों तरह के दोष दूर होते हैं। इससे धन, सुख और वैभव में वृद्धि होती है।
11. कुंभ राशि : इस राशि का स्वामी भी शनि है अत: जातक को अपने घर-आंगन में शमी या आम का पेड़ लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे कफ रोग समाप्त होता है, साथ ही धन, सुख और वैभव में वृद्धि होती है।
12. मीन राशि : इस राशि का स्वामी बृहस्पति है अत: जातक को नीम या केले का पेड़ लगाना चाहिए। माना जाता है कि नीम से कफ संबंधी रोगों का नाश होता है, साथ ही गुरु ज्ञान में वृद्धि होती।
Published on:
16 Dec 2018 02:47 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
