25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के अस्पतालों में जल्द चालू होगी भर्तियां, कर्मचारी चयन आयोग नियुक्तियां करेगा

MP News- स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक एवं अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

2 min read
Google source verification
Staff Selection Commission will conduct appointments in MP's hospitals

Staff Selection Commission will conduct appointments in MP's hospitals- Demo pic

MP News- एमपी के अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया जल्द चालू होगी। इसके लिए कर्मचारी चयन आयोग को​ जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग में अन्य लंबित भर्तियों में भी नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। मंत्रालय में हुई इस बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विभागीय भर्ती प्रक्रियाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने निर्देश दिए कि सभी लंबित भर्तियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में मानव संसाधन की कमी को शीघ्र दूर किया जा सके। साथ ही, सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी औपचारिकताओं को समय पर पूर्ण करने को कहा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक एवं अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग में भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न होना सुनिश्चित करने को कहा। इसके लिए विभागीय नियुक्तियों के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड (ईएसबी) एवं मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) के साथ निरंतर संपर्क एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

अस्पताल सहायक के रिक्त पदों की भर्ती

अस्पताल सहायक के रिक्त पदों की भर्ती के संबंध में भी बैठक में चर्चा हुई। इसके प्रस्ताव को शीघ्र कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए गए। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि अस्पताल सहायक के पद स्वास्थ्य संस्थानों के सुचारू संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसकी पदपूर्ति प्रक्रिया में विलंब न किया जाए।

मेडिकल कॉलेजों एवं स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग टीचरों की नियुक्ति प्रक्रिया की भी समीक्षा की और प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रशिक्षित एवं योग्य नर्सिंग स्टॉफ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक एवं अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध एवं चरणबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा धनराजू एस, अपर संचालक मनोज कुमार सरियाम उपस्थित रहे।