16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत बंद का बड़ा असरः इस राज्य में इतनी गिर जाएगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें!

भारत बंद का बड़ा असरः इस राज्य में इतनी गिर जाएगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें!

2 min read
Google source verification
bharat band

भारत बंद का बड़ा असरः इस राज्य में इतनी गिर जाएगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें!

भोपालः रुपए की कीमत में आ रही गिरावट के चलते रोज़ाना पेट्रोल और डीज़ल के दामों में हो रही रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी से देशभर की आम जनता के बीच हाहकार की स्थितियां बनती जा रही है। इसी विकट स्थिति को देखते हुए राजस्थान सरकार ने ने कांग्रेस द्वारा महंगाई के विरोध में किए जा रहे भारत बंद से एक दिन पहले पेट्रोल-डीज़ल से 4 फीसदी वैट कम करने का फैसला लिया है। इससे राज्य में पेट्रोल पर वैट 30 से घटकर 26 फीसद और डीजल पर 22 से घटकर 18 फीसद हो जाएगा। इससे तेल कीमतें ढाई रुपए तक कम हो जाएंगी। इसके अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब ने भी दिए दाम घटाने के संकेत दिए हैं। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार अब भी वैट कम करके जनता को राहत देने पर विचार नहीं कर रहे हैं।

एमपी से फिलहाल राहत नहीं

मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि, राज्य सरकार 14 अक्टूबर 2017 को ही पेट्रोल पर 3 और डीजल पर 5 फीसदी वैट घटा चुकी है। डीजल पर लग रहे डेढ़ रुपए के अतिरिक्त कर को भी खत्म किया था। इससे 2000 करोड़ रुपए रेवेन्यू कम मिला। फिर भी 29 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की मीटिंग है। इसमें केंद्र सरकार से बात करके इस विकट स्थिति पर चर्चा की जाएगी। आपको बता दें कि, फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार पेट्रोल पर 28 फीसदी और डीजल पर 22 फीसदी वैट जनता से वसूल रही है।

इन राज्यों से भी मिले राहत के संकेत

उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तेल की कीमतों को कम करने के संकेत दिए हैं। वहीं कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि पंजाब और कर्नाटक में जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होंगी।

विरोध में आज कांग्रेस का बंद

कुछ राजनीति के जानकार इसे भारत बंद के बड़ा असर मान रहे हैं। महंगाई को लेकर देश में बढ़ते विरोध के चलते राज्य पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अपने अपने राज्यों की जनता को राहत देने की घोषणा कर रही हैं। आपको बता दें कि, रुपए की गिरती कीमत से बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीज़ल के दामों में लगी आग के विरोध में आज कांग्रेस ने भारत बंद किया है, जिसका व्यापक असर देश समेत मध्य प्रदेश के कई शहरों में देखने को मिल रहा है। इस शहरों में प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत, इंदौर, उज्जैन, दमोह, ग्वालियर, बुरहानपुर शामिल हैं, यहां व्यापारियों ने पूरी तरह अपने कारोबार को बंद रखकर कांग्रेस के भारत बंद को समर्थन दिया।