5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑपरेशन थियेटर से महिला डॉक्टर का बैग चोरी

राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Anil Chaudhary

•

Updated: 5 Feb 2018, 9:30 AM IST

Purses Snatching

भोपाल. हबीबगंज थाना इलाके में शनिवार सुबह जेपी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के अंदर महिला डॉक्टर के पर्स से गहने चोरी हो गए। महिला डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो वारदात के २४ घंटे बाद जेवरात लावारिस हालात में थियेटर के अंदर ही बरामद हो गए।

सर्वधर्म कॉलोनी निवासी डॉ. कुहू चौधरी पत्नी एपी चौधरी (52) महिला रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ. चौधरी ने शनिवार सुबह ऑपरेशन के लिए जाते वक्त अपने टॉप्स, सोने की चूडि़यां और ब्रांडेड घड़ी पर्स में रखी और पर्स को थियेटर के कोने में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर के डिब्बे में रख दिया। ऑपरेशन पूरे करने के बाद उन्होंने पर्स देखा तो जेवरात और घड़ी गायब थी। डॉ. चौधरी ने चोरी होने की रिपोर्ट हबीबगंज थाने में दर्ज कराई।

लावारिस मिले गहने
अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर के अंदर महिला चिकित्सक के गहने चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ करने सहित आसपास सीसीटीवी कैमरे ढूंढने शुरू किए, जिससे घटना के वक्त के फुटेज मिल सके। पुलिस सक्रियता बढ़ी तो रविवार सुबह एक कर्मचारी को गहने और सामान उसी अलमारी के पास लावारिस हालत में रखे मिले।

घर के सामने पड़ी रेत से लेकर पानी की मोटर तकपर चोरों की नजर
बजरिया इलाके में नगर निगम के निर्माण कार्य के लिए रखी रेत एक मिनी ट्रक चालक ने चोरी कर ली। रेत ले जाने के दौरान मौके पर पहुंचे सुपरवाइजर और ठेकेदार ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि शंकराचार्य नगर में ठेकेदार अजय वाजपेयी नाली और सड़क का काम करा रहे हैं। शनिवार देर रात राजकुमार ट्रक में रेत भर कर ले जाने लगा।

घरों से पानी की मोटर चोरी : अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर दो घरों से पानी की मोटर चोरी कर ले गए। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात सुभाष कालोनी निवासी देवेन्द्र चौहान और चर्च के पास रहने वाले राहुल के घर के परिसर में रखी पानी की मोटरें चोरी हो गईं। वहीं बैरागढ़ थाना क्षेत्र में एफ वार्ड निवासी रमेश चंद्र के घर से २० हजार रुपए कीमत का तांबे का तार चोरी हो गया।