
,,
भोपाल/ राजगढ़ कलेक्टर को लेकर बीजेपी नेता द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आईएएस लॉबी एकजुट हो गई है। कई महिला आईएएस अधिकारी राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता के साथ खड़ी हैं। साथ ही बीजेपी नेता के बयान की निंदा की है। उन्हीं में से एक आईएएस अधिकारी स्वाति मीणा नायक भी हैं। जिनकी टिप्पणी की खूब तारीफ हो रही हैं।
कलेक्टर निधि निवेदिता पर पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा सबने की है। आईएएस स्वाति मीणा नायक ने ट्वीट कर लिखा है कि रैली में नेता द्वारा उपयोग किए गए शब्द महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने सवाल किया है कि क्या यह वही धरती है, जहां लक्ष्मी और दुर्गा की पूजा होती है। इस वजह से स्वाति मीणा नायक की खूब तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है।
22 साल की उम्र में बनीं IAS
स्वाति मीणा नायक अपने कार्यों और साफगोई को लेकर हमेशा में चर्चा में रही हैं। लेकिन जब उन्होंने यूपीएएससी का एग्जाम क्लियर किया था, तब स्वाति की चर्चा पूरे देश में हुई थी। स्वाति मीणा नायक मूल रूप से राजस्थान के सीकर जिले की रहने वाली हैं। 2008 बैच की आईएएस अधिकारी स्वाति मीणा नायक 22 साल की उम्र में ही आईएएस बन गई थीं।
उस दौरान स्वाति की चर्चा पूरे देश में खूब हुई थी। स्वाति ने यूपीएससी की परीक्षा में 260वीं रैंक हासिल की थीं। उस बैच की यह सबसे यंगेस्ट आईएएस अधिकारी थी। मध्यप्रदेश के कई जिलों में वह कलेक्टर रहे हैं। अपनी कड़क छवि की वजह से कलेक्टर रहते हुए वह हमेशा सुर्खियों में रहती थीं। साथ ही जमीन से जुड़कर काम भी करती थी। यहीं नहीं अपने कार्यकाल के दौरान कई रौबदार स्थानीय नेताओं को हड़काया भी।
कलेक्टर रहते AK-47 से की थी फायरिंग
स्वाति मीणा नायक की चर्चा अक्टूबर 2016 में भी खूब हुई। जब वह दशहरा पर पुलिस लाइन में होने वाले शस्त्र पूजन कार्यक्रम में AK-47 से धायं-धायं फायरिंग करने लगी। वीडियो सामने आने के बाद वह विवादों में घिर गईं। इस मामले की शिकायत उस वक्त आरटीआई एक्टिविस्ट ने पीएमओ तक कर दी थी। अभी वह मुख्यालय में ही किसी विभाग को संभाल रही हैं।
पति भी हैं आईएएस
आईएएस तेजस्वी नायक से स्वाति मीणा नायक ने 2014 में शादी की है। तेजस्वी नायक 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वह कर्नाटक के रहने वाले हैं। दोनों की पहचान काम के दौरान मध्यप्रदेश में ही हुई थी। अफेयर के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था। तेजस्वी भी बड़वानी जिले में कलेक्टर रहे हैं। उस वक्त स्वाति मीणा नायक खंडवा की कलेक्टर थी।
कई नेताओं को हड़काया
खंडवा में कलेक्टर रहने के दौरान स्वाति मीणा नायक के पास विश्वा कंपनी की शियकात लेकर कांग्रेस के नेता पहुंचे। इस पर वह भड़क गई थीं और नेताओं से दो टूक शब्दों में कहा था कि डू यू नो, आई एम कलेक्टर। इसके साथ ही तत्कालीन विधायक योगिता बोरकर के पति नवल सिंह बोरकर को भी अपने कैबिन से बाहर कर चर्चा में आईं थीं।
स्वाति मीणा नायक जहां भी रहीं वहां उनका अलग क्रेज रहा। खासकर महिलाओं और युवाओं में उनका एक अलग क्रेज था। वहां कलेक्टर रहने के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनसे मिलती थीं और बात भी करती थीं। वहीं, स्वाति मीणा नायक अभी मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित की एमडी हैं।
Published on:
24 Jan 2020 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
