
19 जिलों में गोशाला के लिए 4500 एकड़ जमीन आवंटित (Photo Source- Patrika)
Cow Shelters In MP : आवारा और सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले मवेशियों के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग जल्द ही गोशाला की व्यवस्था करने जा रहा है। इसके लिए गो संवर्धन बोर्ड ने मध्य प्रदेश के 19 जिलों में जमीन का चयन कर पशुपालन एवं डेयरी विभाग को जमीन आवंटित कर दी है।
पहले चरण में 4500 एकड़ से ज्यादा जमीन आवंटित की जा चुकी है। अगले चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग ने गौशाला खोलने के लिए निविदा भी मंगाई है। यह गोशाला स्वावलंबी नीति 2025 के अंतर्गत खोली जाएंगी। गोशाला में 5000 से अधिक गोवंश के रहने की क्षमता होगी।
जिला-एकड़
-मंदसौर-197
-जबलपुर-461
-रायसेन-320
-दमोह-511
-सागर-441
-पन्ना-184
-विदिशा-196
-अशोकनगर-293
-छतरपुर-144
-रतलाम-156
-शाजापुर-130
भिंड, नरसिंहपुर, मऊगंज, टीकमगढ़, रीवा, देवास, खरगोन, राजगढ़ को भी आवंटित।
मध्य प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री लखन पटेल का कहना है कि, स्वावलंबी गोशाला नीति के तहत टेंडर प्रक्रिया शुरू है। 8 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
Updated on:
29 Nov 2025 12:05 pm
Published on:
29 Nov 2025 12:05 pm
