
वुमंस पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्ट्रीट बाजार फैशन एग्जीबिशन
भोपाल। वुमंस पॉलिटेक्निक कॉलेज के फैशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने स्ट्रीट बाजार के ट्रेडिशनल और कॉकटेल पार्टीज डिजाइन तैयार किए। सोमवार को इनकी क्रिएटिविटी को एग्जीबिट भी किया गया। आयोजन में फैशन टेक्नोलॉजी के फाइनल ईयर की स्टूडेंट्स ने इंडियन और वेस्टर्न वियर के ड्रेसेज डिस्प्ले किए।
इन्हें इस तरह तैयार किया गया है कि ये सिंपल और सोबर लुक तो देगी ही, साथ ही ये मिडिल क्लास फैमिलीज के बजट में भी होगी। किसी ड्रेस में ट्राइबल आर्ट से डेकोरेटिव स्टोल देखने को मिला तो किसी में सिल्क साड़ी पर हाथों से किया वर्क था। इसमें विशेष अतिथि और जज के तौर पर फैशन डिजाइनर मुमताज खान रहे।
मीडिया कोआर्डिनेटर आरती लाड के अनुसार छात्राओं के लिए 45 दिन की विशेष ट्रेनिंग आयोजित की गई थी जिसमें छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया और इस दौरान छात्राओं को डिजाइनिंग टेक्निक सीखाई गई। इसे ही स्ट्रीट मार्केट में एग्जीबिट किया गया है। फाइनल इयर की स्टूडेंट मानसी वाईकर बताती हैं कि मैंने अपने डिजाइनों में भोपाल को रिप्रेजेंट किया है।
अगर हम न्यूयॉर्क, लंदन या पेरिस जाते हैं तो वहां उस सिटी का नाम कपड़ों पर लिखा देखा जाता है। मुझे भी अपने शहर और उसकी समृद्ध संस्कृति से प्यार है। मैंने भी ड्रेसेज उसी पैटर्न पर तैयार की हैं।
ये रहे विजेता
फस्र्ट- प्रिंयका वॉकर, ब्लॉक प्रिंटिंग
सेकेंड- मानसी पाटिल, भोपाली डिजाइनर आउटफिट
थर्ड- आरती देशमुख, नेचुरल डाई से तैयार हैंडबेग
कलकत्ता का ट्रेडिशनल डिजाइन
वारली आर्ट, ब्लॉक प्रिंट और ट्राइबल आर्ट से सजे पोचू, टॉप और सूट पीसेस स्ट्रीट बाजार में स्टूडेंट प्रियंका ने प्रदेश के ट्राइबल आर्ट को वेस्टर्न आउटफिट पर सुंदर रूप से उकेरा। प्रियंका ने वेस्टर्न आउटफिट्स पर ब्लॉक प्रिंट, राजस्थानी, जयपुरी आर्ट से डिजाइन किया साथ ही इन प्रिंट में कहीं कहीं कलकत्ता का ट्रेडिशनल डिजाइंस भी देखने को मिली। प्रिंयका को फस्र्ट प्राइज मिला। गारमेंट के बचे हुए टुकड़ों से तैयार किए कुशन कवर। राजस्थानी और जयपुरी स्टाइल में तैयार इन कुशन कवर के साथ ही सान्या ने सुंदर गरारा भी बचे हुए टुकड़ों से तैयार किए जिसे बनाने में उन्हें 15 से 20 दिन लगे। फैशन डिजाइनर मुमताज खान ने कहा कि स्टूडेंट्स ने नेचुरल कलर्स का यूज किया है। एक स्टूडेंट ने ड्रेसेस में बीइंग भोपाली लिखा है। मैं इन यंग टैलेंटेड स्टूडेंट्स को फ्यूचर में प्लेटफॉर्म देने की कोशिश करूंगा।
टाई एण्ड डाई टेक्निक का किया यूज
मोनिका परमार के ग्रुप ने टाई एंड डाई मैथड से टी शर्ट डाई की हैं जिनमें दो और तीन रंगों का यूज करके डिजाइनर टी शर्ट एग्जीबिट की गई हैं। वहीं इसी टेक्निक से डिजाइनर बैग्स भी तैयार किए जिसके लिए उन्हें थर्ड प्राइज मिला। कॉकटेल पार्टी के लिए तैयार ब्लैक सिल्क साड़ी विथ बेल स्लीव्स ब्लाउज। वहीं स्टूडेंट सुमन भारद्वाज ने ब्लैक कलर की बेहद ही सुंदर साड़ी तैयार की है।
Published on:
22 May 2018 06:41 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
