23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्यार्थियों ने विभिन्न गणितीय मॉडल व चाट्र्स के माध्यम से दिखाई प्रतिभा

महात्मा गांधी हायर सेकंडरी स्कूल, सीएम राइस में मनाया गणित दिवस

2 min read
Google source verification
विद्यार्थियों ने विभिन्न गणितीय मॉडल व चाट्र्स के माध्यम से दिखाई प्रतिभा

विद्यार्थियों ने विभिन्न गणितीय मॉडल व चाट्र्स के माध्यम से दिखाई प्रतिभा

भोपाल. महात्मा गांधी हायर सेकंडरी स्कूल (सीएम राइस) में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गणितीय गतिविधियों का आयोजन गणित शिक्षक हेमंत दुबे के निर्देशन में किया गया। इसमें सर्वप्रथम भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन और उनके कार्य पर प्रकाश डाला गया। बताया कि साधारण परिवार में जन्मे रामानुजन की गणित विषय में अत्यधिक रुचि थी, जिसके कारण उन्होंने अन्य विषयों की पढ़ाई छोड़ दी।

13 वर्ष की अल्पायु में ही रामानुजन ने त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली। उन्हीं की एक सर्वसमिका का उपयोग करके श्च का मान दशमलव के लाखों स्थानों तक परिकल्पित करने में आज समर्थ हो सके हैं। रामानुजन एक ऐसी प्रतिभा थे जिन पर न केवल भारत अपितु पूरे विश्व को गर्व है। मात्र 33 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने अद्भुत और विलक्षण ज्ञान से गणित के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। जिसके कारण पूरे विश्व में एक महान गणितज्ञ के रूप में पहचान दिलाई।

छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गणितीय मॉडल और चाट्र्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। गणित शिक्षक हेमंत दुबे के अनुसार गणित शिक्षण के विभिन्न मॉडल और गतिविधियों के माध्यम से गणित जैसे कठिन विषय की अवधारणा को सरल तरीके से समझाया जा सकता है, जो छात्र आसानी से जीवन पर्यंत याद रख सकते हैं।

महात्मा गांधी हायर सेकंडरी स्कूल (सीएम राइस) के बच्चों द्वारा मॉडल्स जिनमें कक्षा दसवीं से नेहा ने त्रिकोणमिति कोण की माप, हिमेश ने 3ष्ठ आकृतियां, अनुरुद्ध ने पाइथागोरस प्रमेय का सत्यापन , सुहानी ने विभिन्न कोण से संबंधित और अन्य छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आकर्षक मॉडल व चार्ट बनाए।

इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य हेमलता परिहार ने बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर मॉडलों की सराहना करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शिक्षिका डॉ. अर्चना शुक्ला के साथ ही विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ ही विद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।