
फ्रांस में पढ़ाई, दोस्ती, अब शादी...और इसी के साथ नीतेश की गलियां ओरियन की हो गईं...
भोपाल. आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गई...फिल्म पैडमैन का यह गाना फ्रांस की ओरियन प्रोथ की जिंदगी में सच साबित हुआ। राजगढ़ के इंजीनियर नीतेश पिता स्व. सतीश अग्रवाल को उसने कनाडा में दिल दिया। फिर उससे शादी करने ओरियन फ्रांस से घरवालों को लेकर आ गई। दोनों ने सीहोर के एक रिसॉर्ट में हिंदू रिति-रिवाज सात फेरे लिए और इसी के साथ नीतेश की सारी गलियां फ्रांस की ओरियन की हो गईं।
फ्रांस से आए 25 मेहमान
ओरियन के माता-पिता सहित 25 लोग फ्रांस से आए। सभी भोपाल पहुंचे और फिर बुधवार को सीहोर के रिसॉर्ट में शादी के बंधन में ओरियन बंध गई।
सात फेरों के सात वचन: मायने समझाए अंग्रेजी में
शादी के सात फेरों के साथ 7 वचनों को पंडित ने विदेशी बहू को अंग्रेजी में समझाए। ओरियन के पिता जीन क्लाउड और मां कोरीना ब्लोतीन ने भी नीतेश के बुजुर्ग रिश्तेदारों से कन्यादान की रस्म की जानकारी ली। उनका कहना है भारतीय संस्कृति महान संस्कृति का प्रतीक है। उन्हें खुशी है कि बेटी के साथ वे भी इस संस्कृति से जुड़ गए। बता दें, नीतेश के पिता सतीश कुमार व ताऊ रामबाबू गर्ग की पहचान धार्मिक व मिलनसार व्यक्तियों के रूप में थी। 2021 में कोरोना से कुछ दिनों के अंतर से दोनों भाइयों का देहांत हो गया था।
ऐसे मिले नीतेश-ओरियन
नीतेश 2013 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कनाडा गए थे। वहां ओरियन से उनकी मुलाकात हुई। दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। ओरियन भारतीय संस्कृति को खासा पसंद करती है। इसलिए वह परिवार समेत राजगढ़ पहुंची। कुरावर में ही हल्दी-मेहंदी की रस्में हुईं।
Updated on:
02 Dec 2022 02:12 am
Published on:
02 Dec 2022 02:08 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
