4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्लभ बीमारी से मुक्त हुआ 12 साल का बच्चा, एम्स में एंजेलमैन सिंड्रोम का सफल ऑपरेशन

पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशन, दुर्लभ बीमारी से ग्रसित 12 साल के बच्चे को मिली तेज दर्द से राहत

less than 1 minute read
Google source verification
aimes_me_opretion.png

पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशन

भोपाल. एम्स भोपाल में एक बेहद कठिन ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. इस ऑपरेशन के जरिए यहां के डाक्टर्स ने एक बच्चे को दुर्लभ बीमारी से मुक्त करा उसे तेज दर्द से हमेशा के लिए राहत दिला दी. एम्स भोपाल के दंत चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों ने यह कमाल किया है.

एम्स के दंत चिकित्सा विभाग में एक दुर्लभ बीमारी एंजेलमैन सिंड्रोम का पहला सफल ऑपरेशन किया गया। बीमारी से पीडि़त 12 साल के एक बच्चे के दांतों का रूट कैनाल ट्रीटमेंट जनरल एनेस्थीसिया यानि पूर्ण बेहोशी की अवस्था में दंत क्षय का सफल ऑपरेशन किया गया।

एम्स की डेंटल ओपीडी में सडऩ वाले दांतों और तीव्र दंत दर्द से पीडि़त मरीज को दिखाया - बच्चे के परिजनों ने एम्स की डेंटल ओपीडी में सडऩ वाले दांतों और तीव्र दंत दर्द से पीडि़त मरीज को दिखाया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि इसका इलाज उसकी जटिल स्थिति के चलते नियमित प्रक्रियाओं का उपयोग करके संभव नहीं था। गंभीर विकलांगता के कारण इलाज में सहयोग ना कर पाने वाले रोगियों के दुर्लभ मामलों में जनरल एनेस्थीसिया सम्पूर्ण बेहोशी के तहत आरसीटी की जाती है।

छोटे बच्चों के उपचार के लिए एक विशेष दंत क्षय क्लीनिक शुरू किया गया- छोटे बच्चों के उपचार के लिए एक विशेष दंत क्षय क्लीनिक शुरू किया गया है। यह हर शुक्रवार दोपहर को डेंटल ओपीडी में संचालित किया जाता है।

ऑपरेशन में शामिल ये डॉक्टर
दंत चिकित्सा विभाग प्रमुख प्रो. (डॉ.) पंकज गोयल, डॉ. भारती पेशवानी, डॉ. अमल राणा, डॉ. जितेंद्र कुमार के साथ एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. आशुतोष और डॉ. संजय शामिल थे।