7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी की पढ़ाई – शादी के लिए रोज जमा करें 416 रुपए, 18 साल की होने पर मिलेंगे 44 लाख रुपये, जाने पूरी स्कीम

-अपनी बेटी की उम्र 3 साल पूरी होने से पहले तक खुलवाएं खाता-बेटी के 21 साल की होने पर करीब 44 लाख रुपये मिलेंगे

2 min read
Google source verification
gettyimages-924565314-170667a.jpg

Sukanya Samriddhi Yojana

भोपाल। महंगाई के दौर में शादी-ब्याह में काफी ज्यादा खर्चा होने लगा है। मां-बाप को कर्ज लेकर अपने बच्चों की पढ़ाई और शादियां करवानी पड़ रही है। पढ़ाई के साथ शादी में होने वाला खर्चा एक गरीब या मिडिल क्लास पेरेंट्स को बड़ी टेंशन देता है। लेकिन आप समझदारी से काम लें और समय पर निवेश करें, तो इस टेंशन से मुक्ति पा सकते हैं। सिर्फ पढ़ाई-लिखाई नहीं, शादी के अलावा भी कई खर्चे होते हैं, इसलिए सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता को उनकी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए योजना की सुविधा दी जाती है।

अगर आप एक लड़की के पिता हैं और आर्थिक स्थिति भी खास अच्छी नहीं है तो सरकार की योजना का आप लाभ उठा सकते हैं। बेटी के बचपन से ही आपको स्कीम में निवेश करना होगा, जिससे पढ़ाई से लेकर शादी तक के खर्चे के लिए आप बेफिक्र हो सकेंगे। सरकार की एक काफी अच्छी स्कीम है। हम सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate) की बात कर रहे हैं। इस योजना में आप अपनी बेटी के लिए एक बड़ा अमाउंट खड़ा कर सकते हैं।

कब खुलवाएं बेटी का अकाउंट (Sukanya Samriddhi Yojana)

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में पेरेंट्स अपनी बेटी की उम्र 10 साल पूरी होने से पहले तक उसका खाता खुलवा सकते हैं। कोई निवेशक अपनी बेटी के जन्म के तुरंत बाद योजना में खाता (SSY Account) खुलवाता है, तो वह 15 साल तक अपना योगदान जमा करा सकता है। लड़की के 18 साल के होने पर मैच्योरिटी की रकम का 50 फीसदी निकाला जा सकता है। बची हुई रकम बेटी की उम्र 21 साल होने पर निकाली जा सकती है। फिलहाल SSY में निवेश करने पर सालाना 8% की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इस बात का खास ध्यान रखें कि सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर अभिभावक एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा करा सकते हैं। SSY योजना में 15 सालों तक निवेश करना होता है। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 21 साल है। हालांकि, बेटी की उम्र 18 साल होने पर आप खाते से शादी या पढ़ाई के लिए पैसे विड्राल कर सकते हैं।

ऐसे जमा करें रुपए

सुकन्या समृद्धि योजना में फंड जमा करने के लिए 15 सालों तक सालाना 1 लाख का निवेश करना होगा। 15 साल में आप SSY खाते में कुल 15 लाख रुपये डालेंगे। 8% के सालाना ब्याज के हिसाब से SSY खाते पर आपको कुल 29,89,690 का ब्याज मिलेगा। बता दें, मैच्योरिटी पर आपको निवेश की गई रकम (15 लाख) और ब्याज की राशि (29,89,690) एक साथ मिलेगी। इस कैलकुलेशन के हिसाब से आपको मिलेने वाली कुल राशि 44,89,690 होगी।