भोपाल। एथनिक आउटफिट्स के कलर्स को लेकर एक फैशन ई-शॉपिंग वेबसाइट ने हाल ही सर्वे रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पिंक इंडियन वीमन का फेवरिट कलर बनकर उभरा है। एथनिक वियर्स में वीमन पिंक कलर को प्रायोरिटी देती हैं। देश की 28.5 प्रतिशत महिलाओं ने पिंक को अपना फे वरिट कलर बताया। दूसरे स्थान ब्लू ने जगह बनाई। करीब 27.2 प्रतिशत महिलाओं ने ब्लू कलर के आउटफिट को प्रिफरेंस दी। एेसे में कॉमन फे वरिट कलर्स जैसे- यलो, रेड और ऑरेंज महिलाओं की प्रिफरेंस से बाहर जाते नजर आ रहे हैं।