19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य नमस्कार से इन गंभीर बीमारियों में होता है लाभ, जानें 12 आसन के 12 फायदे

अगर आप दिन में एक बार भी सूर्य नमस्‍कार करते हैं तो समझिये आपके सारे रोग एक-एक कर के खत्म हो जाएंगे। 

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Patrika Desk

Apr 05, 2016

surya namaskar steps in hindi,surya namaskar posit

surya namaskar steps in hindi,surya namaskar positions,surya namaskar weight loss,surya namaskar mantra,yoga for weight loss,surya namaskar photos,surya namaskar in hindi

सूर्य नमस्कार सभी योगासनों में से सर्वश्रेष्‍ठ माना गया है। अगर आप दिन में एक बार भी सूर्य नमस्‍कार करते हैं तो समझिये आपके सारे रोग एक-एक कर के खत्म हो जाएंगे। सूर्य नमस्‍कार के अनगिनत फायदे हैं। सूर्य नमस्‍कार करने से मोटापा दूर होता है। सूर्य नमस्‍कार करते वक्‍त 12 आसन किये जाते हैं। इस आसन को सुबह के समय सूरज की ओर मुख करके करना चाहिये। जानिए सूर्य नमस्‍कार के फायदे।
लचीलापन
सूर्य नमस्कार करने से शरीर में लचक पैदा होने लगती है। जिससे आपको झुकने उठने में आसानी होती है।
वजन पर नियंत्रण
अगर आप मोटे हैं तो रोज सूर्य नमस्कार करें। इससे पूरे शरीर पर जोर पड़ता है, जिससे चर्बी धीरे धीरे गलने लगती है।
शारीरिक मुद्रा में सुधार
झुक कर चलने और बैठने वालों को सूर्य नमस्कार करना चाहिए। सूर्य नमस्कार करने से अंदर से शारीरिक सुधार होने लगता है। इससे शरीर का दर्द खतम हो जाता है।
पाचन में फायदेमंद
सूर्य नमस्कार करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। जिससे पेट हमेशा हल्का बना रहता है।
हड्डियां मजबूत
इस आसन से शरीर में विटामिन डी जाता है। खूब सारा कैल्‍शियम हड्डियों दृारा सोख लिया जाता है।
तनाव ख़त्म होता है
सूर्य नमस्कार करते वक्‍त लंबी सांस भरनी चाहिये। इससे शरीर रिलैक्स तो होता ही है साथ में बेचैनी और तनाव दूर होता है।
कब्ज और पाइल्स से राहत
आगे की ओर झुकाव करने से कब्‍ज और पाइल्‍स की समस्‍या नहीं होती। इससे पेट की पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।
अनिंद्रा दूर होती है
अनिंद्रा की समस्‍या पीड़ित लोगों को सूर्य नमस्‍कार जरुर करना चाहिये। इससे शरीर रिलैक्‍स हो जाता है, जिससे रात को अच्‍छी नींद आती है।
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है
सूर्य नमस्‍कार करने से शरीर में खून का दौरा तेज हो जाता है। ऐसा होने पर शरीर में पूरे दिन एनर्जी भरी रहती है
पीरियड्स रेगुलर रहता है
कई महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है, ऐसे में सूर्य नमस्‍कार को नियमित रूप से करने से ये ठीक हो जाता है। इससे हार्मोन भी बैलेंस होता है।
खूबसूरत त्वचा
इसे करने से शरीर में खून का दौरा तेज होने के साथ पेट भी सही रहता है। साथ ही चेहरे से झुर्रियां मिट जाती हैं।
मन की एकाग्रता बढ़ाता है
इसको करने से वात, पित्‍त और कफ दोष शांत हो जाते हैं। इससे शरीर स्‍ट्रेस से दूर अध्‍यात्‍म की ओर चला जाता है।